काम मे मन नही लग रहा है तो दूसरा काम ढूढ लो।….प्रभारी मंत्री

Shareयदुवंशी टाइम्स कुशीनगर -जनपद मे कल दिन गुरुवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक प्रदेश सरकार में  कैबिनेट मंत्री एव जनपद के प्रभारी मंत्री राजेंद्र सिंह...
यदुवंशी टाइम्स कुशीनगर -जनपद मे कल दिन गुरुवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक प्रदेश सरकार में  कैबिनेट मंत्री एव जनपद के प्रभारी मंत्री राजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई । इस बैठक में कुशीनगर एवं देवरिया जनपद के दोनों सांसद सहित जिले के सभी विधायक और अधिकारी मौजूद रहे । शिक्षा स्वास्थ्य बिजली पानी सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए  वर्ष  2018 – 19 में 452.90 करोड़ का बजट पारित हुआ । बजट के बाद  प्रभारी मंत्री ने मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले 61 बिन्दुओ पर विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की । समीक्षा के दौरान सिचाई विभाग और जल निगम विभाग की कमिया मिलने पर मंत्री ने  जमकर लताड़ लगाईं। प्रभारी मंत्री ने लापरवाह अधिकारियों को यह तक कह डाला की काम में मन नहीं लग रहा है तो दूसरा काम ढूढ़ लो ।
     जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक की शुरुआत हंगामेदार रहा। ◆तमकुही राज विधानसभा से कांग्रेश बिधायक अजय कुमार ने विधायको के बैठने के लिए बनाए गये सिटिंग प्लान को लेकर आपत्ति जताते हुए इसे विधायको का अपमान बताया  विधायक की आपत्ति जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक का मंत्री की बगल में बैठने को लेकर था उनका कहना था की सदन में विधायक जनता का जनप्रतिनिधि होने के नाते अधिकारियों से उच्च होता है लेकिन विधायको को अन्य अधिकारियों के सामने बैठाया गया है
◆जनपद के विकास के लिए आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में भी अधिकारी अपनी आदतों से बाज नहीं आये। बैठक के दौरान कई अधिकारी मोबाइल चलाते दिखे तो कई नीद का आनन्द लेते हुए नजर आये ।
◆अधिकारियों की इस लापरवाही पर प्रभारी मंत्री ने कहा की आप लोगो ने इनका फोटो खीचा है उसे दिखाइये जब रात में मै उसे देखूंगा तो उनके स्वास्थ्य का हाल लूँगा और हिदायत दूंगा की वे मीटिंग के दौरान झपकी ना सके।
Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY