June 1, 2018
कुशीनगर-उत्तर प्रदेश सरकार एन्टी भूमाफिया कानून बनाकर दबंगों से कब्जा हटवाने काम कर रही हैं वहीं यह कानून व्यवस्था दबंग पूजीपतियों के सामने घुटने टेक दी है।
गौरतलब है कि पडरौना नगर के स्टैट बैंक सामने और मेन रोड के बगल से कई साल पुरानी नगर के मेन नाली है। जिससे पुरे नगर का पानी निकल कर नहर के सायफन में जाता हैं। लेकिन नगर के दबंग और पूँजीपति व्यक्ति द्वारा नगर पालिका की पुरानी नाली को अपने कब्जे में लेकर वहीं पर लगभग 8फीट आगे रोड की जमीन में बढ़कर नया नाली का निर्माण किया जा रहा है।जो लगभग ८×२०० फीट लंबा और चौड़ा है और पुरानी से नई नाली को जोड़ने के लिए “एल”आकार का मोड़ बन रहा है।जिससे नगर वासियों को बहुत परेशानी सामना करना पड़ेगा। अक्सर वरसात के दिनों में वर्षा अधिक होने पर नालिया जाम होकर ओभरफ्लो हो जाती हैं जिससे मुहल्लेवासियों व राहगीरों को रोड पर चलना दुभर हो जाता हैं।
सूत्रों की माने तो यह जमीन करोडों रुपये की है और यह सरकारी जमीन नगरपालिका की है।लेकिन नगरपालिका प्रशासन अबतक चुप बैठे हुए हैं। आखिर बात क्या है?कोई दाल में काला तो नहीं।और तो और नगर के मुहल्लेवासी जब इसका विरोध कर धरने पर बैठते है तो उनके ऊपर पुलिस की लाठी बरसाए जाते है और मुकदमा लिखकर जेल भेज दिया जाता हैं। ये है प्रदेश सरकार की कानूनव्यवस्था।अगर ऐसा ही होता चले तो जनता विश्वास किस पर करेगी? चुने हुए जनप्रतिनिधियों पर, अधिकारी पर या सरकार पर।
रिपोर्ट – *यदुवंशी टाइम्स*
Categories
तजा खबरें
No Comment
