May 30, 2018
हम कलमकारो के लिए 30 मई खास मायने रखता है क्योकि आज ही के दिन हिन्दी समाचारपत्र की उत्पति हुई थी। यही वजह है कि हम हिन्दवासी 30 मई को हिंदी पत्रकारिता दिवस मनाते है। इसी दिन 1826 में पंडित युगुल किशोर शुक्ल ने उदन्त मार्तण्ड नाम से प्रथम हिन्दी समाचार पत्र का प्रकाशन व संपादन का शुभारंभ किया था। भारत में हिंदी पत्रकारिता की प्रथम आधारशिला कानपुर के रहने वाले पंडित जुगल किशोर शुक्ल ने रखी थी।
उन्होंने उदंत मार्तण्ड हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र का प्रथम प्रकाशन 30 मई, 1826 को कलकत्ता से किया था। उस समय अंग्रेज़ी, फारसी और बांग्ला में तो अनेक समाचारपत्र प्रकाशित हो रहे थे किंतु हिंदी मे उदन्त मार्तण्ड साप्ताहिक समाचार पत्र के रूप में प्रकाशित हुआ था। इसकी 500 प्रतियां ही मुद्रित हुई थीं इसके पाठक कलकत्ता से बहुत दूर -दूर रहते थे। इसलिए यह अधिक समय तक नही चल सका। और डाक द्वारा इस समाचार पत्र को भेजने में खर्च इतना अधिक बढ़ गया कि इस पत्र को प्रकाशित करना मुश्किल हो गया।क्यो की उस समय अंग्रेजों का शासन था। अंतत: 4 दिसम्बर 1826 इस समाचार पत्र का प्रकाशन को बन्द करना पड़ा।
Categories
तजा खबरें
No Comment