June 6, 2018
*कुशीनगर*। जनपद के सिधुआ बांगर गाव के किसान चन्द्रशेखर शुक्ल के पुत्र अरुण कुमार शुक्ल तेलंगाना मे असिस्टेंट एजुकेटिव ईंजिनियर के पद पर चयनित हुए है। आईआईटी रूड़की से एमटेक की पढाई पूरी करने वाले अरुण के सहायक अभियंता के पद पर चयन होने पर जनपदवासियो ने ढेर सारी शुभकामनाएं दी।
गौरतलब है कि प्राथमिक शिक्षा से लगायत इन्टर तक की पढ़ाई महर्षि अरविंद विद्या मंदिर कसया से हासिल करने वाला अरुण पढाई मे शुरु से अव्वल रहे। आईआईटी रूड़की से एमटेक की पढाई करने के बाद अरुण तैयारी मे जुट गए और अपने प्रथम प्रयास मे ही तेलंगाना मे असिस्टेंट एजिकेटिव ईंजिनियर के पद पर चयनित होकर माता-पिता ही नहीं वरन जनपद का नाम रौशन किया है। पिता चन्द्रशेखर के चार पुत्रों मे तीसरे नम्बर अरुण अपने इस उपलब्धि का श्रेय माता-पिता और बडे भाईयों का आशीर्वाद एव गुरुजनों के मार्ग दर्शन का नतीजा बताते हुए कहते है कि मेहनत और लगन से किया गया हर कार्य सफलता की मंजिल पर पहुचाता है। उन्होने विभिन्न क्षेत्रों मे तैयारी कर रहे युवाओं को सन्देश देते हुए कहा कि समय बहुत मूल्यवान है एक बार जो समय हाथ से निकल गया वह लौटकर दुबारा नहीं आने वाला है इस लिए अपने समय का सही उपयोग सफलता प्राप्ति का मार्ग है। अरुण के बड़े भाई सुमन शुक्ल प्रयोगशाला सहायक है जबकि दुसरे नम्बर के शत्रुघ्न शुक्ल दिल्ली एस बैंक मे कार्यरत है और छोटा भाई आदित्य बीटीसी ट्रेनिंग करने के बाद नेट की तैयारी कर रहा है।
Categories
तजा खबरें
No Comment
