June 8, 2018
यदुवंशी टाइम्स कुशीनगर। पदोन्नति व वेतन मान बृद्धि सहित तीन सूत्रीय मांगों को लेकर धरना पर बैठे ग्रामपंचायत एवं ग्रामविकास अधिकारियों ने माँग पूरा न होने की दशा में शुक्रवार को अनिश्चत कालीन धरना पर चले गए।
जिला मुख्यालय रविन्द्र नगर स्थित विकास भवन गेट पर शुक्रवार को चौथे दिन ग्रामपंचायत अधिकारी लल्लन यादव व ग्रामविकास अधिकारी संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र मल्ल ने संयुक्त रूप से कहा कि पंचायत व विकास अधिकारियों की योग्यता उन्नयन के अलावा वेतन मान बृद्धि 2800 ग्रेडपे करने तथा समय से कर्मचारियों का पदौन्नति करने की माँग को लेकर आज चौथा दिन आंदोलन जारी रहा।इन पदाधिकारियो ने चेतावनी दिया कि हमारे तीन सूत्रीय माँग न होने तक धरना जारी रहेगा।
इस दौरानअशोक कुमार, विनोद कुमार यादव ,राजकिशोर, श्वेता यादव ,रवि सिंह,प्रमोद कुमार, हरेन्द्र सिंह,गीता पांडेय,वीरेंद्र, हरिकेश यादव, रामबड़ाई, सलमान खुर्शेद,सोहनलाल,विपिन कुमार, संदीप श्रीवास्तव, उजाला मद्धेशिया,सहित जनपद के तमाम ग्रामपंचायत व ग्रामविकास अधिकारी मौजूद रहे।
Categories
तजा खबरें
No Comment