July 6, 2018
शम्भू मिश्रा यदुवंशी टाइम्स कुशीनगर।पडरौना कोतवाली अन्तर्गत ग्राम सभा बलोचहां निवासी एक अधेड़ किसान अपने खेत में किसी कार्य से गया हुआ था ।इसी दौरान 11000 वोल्टेज के करंट के चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। आक्रोशित गांव के लोगों ने उसके शव को लेकर वलोचहां चुंगी स्थित चौराहे के समीप एन एच 28 बी राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंचे और शव को रखकर मार्ग जाम कर दिया और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजा की मांग करने लगे ।जिससे पूरा मार्ग को कई घंटे तक जाम रखा।कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने किसी तरह रोड़चक्का जाम को समाप्त कराया।उसके बाद आवागमन चालू हो सका।
घटना के बावत मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी अफजल उम्र लगभग 50 वर्ष आज शुक्रवार को लगभग दिन के 2:00 बजे गांव से उत्तर दिशा में अपने खेत में धान की रोपाई कार्य करने हेतु गए हुए थे उनके खेत के ऊपर से गुजरा 11000 हाई वोल्टेज का तार टूटकर पानी में गिरा हुआ था। इसकी ने जानकारी उन्हें नहीं थी जब वह अपने खेत में पहुंचे कि खेत में पानी होने की वजह तार टूटने की जानकारी नहीं थी। करंट उन्हें अपने आगोश में ले लिया जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। यह बात आम होते ही गांव के लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई लोगों ने फोन कर बिजली विभाग से लाइट को कटवाया उसके पश्चात शव को पानी से निकालकर लेकर एनएच 28 बी राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंचे और शव को रोड पर रखकर उसे जाम कर दिया। आक्रोशित लोगों की मांग थी कि मृतक के परिजनों को मुआवजा दिया जाए तथा इस तरह की लापरवाही करने वाले बिजली विभाग की जिम्मेदार अफसरों के ऊपर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। कई घंटे तक लोगों ने मार्ग को जाम रखा और सरकार विरोधी नारे भी लगाए। इस दौरान आने जाने वाले राहगीरों को कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा उन्हें पगडंडी और रास्ते से निकलने को मजबूर होना पड़ा जबकि भारी वाहन नहीं निकलने की वजह से काफी जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी ।मौके पर पहुंचे वरिष्ठ उप निरीक्षक उमेश कुमार ने बताया कि रोड़ चक्का जाम को समाप्त करा दिया गया है।शव को पीएम हाउस भेजा जा रहा है।
Categories
तजा खबरें
No Comment