July 9, 2018
कुशीनगर ।पर्यावरण सुरक्षा के दृष्टिकोण से 1जुलाई से 7जुलाई तक वन महोत्सव कार्यक्रम मे चलाए गये वृक्षा रोपण अभियान के क्रम में अंतिम दिन पडरौना रेन्ज के पिजवा स्थान पर बृक्षा रोपण किया गया।
जिसके मुख्य अतिथि राजेश्वर सिंह हिन्दू युवा वाहिनी रहे,बतौर मुख्य अतिथि ने कहा कि एक वृक्ष सौ पुत्रों के समान होता है। हम लोगों को यह संकल्प लेना होगा कि हम एक- एक वृक्ष लगाये ताकि यह देश प्रदूषण मुक्त हो सके।और आकस्मिक आपदाओं से बच सके। इसके अलावा रेन्जर घनश्याम शुक्ला ,धरमपति यादव वनरक्षक,संजय सिंह, झब्बर प्रसाद सहित सभी कर्मचारियों ने वृक्षा रोपण कर प्रदूषण मुक्त भारत बनाने का संकल्प लिया।
Categories
तजा खबरें
No Comment