पत्नी सहित दो मासूमों की हत्या कर फार्मासिस्ट ने की खुदखुशी।

Shareसुनील तिवारी/शम्भू मिश्रा यदुवंशी टाइम्स कुशीनगर। पडरौना कोतवाली के ग्राम दांदोपुर निवासी फार्मासिस्ट  माधव मुरारी सिंह जो पडरौना नगर से सटे भरवलिया गांव के बावली चौक के पास निजी...
सुनील तिवारी/शम्भू मिश्रा यदुवंशी टाइम्स कुशीनगर। पडरौना कोतवाली के ग्राम दांदोपुर निवासी फार्मासिस्ट
 माधव मुरारी सिंह जो पडरौना नगर से सटे भरवलिया गांव के बावली चौक के पास निजी मकान बना रखी थी,वहीं परिवार सहित रहते थे। फर्मासिस्ट ने रविवार की रात सनकी बन अपने दो मासूम बेटों व पत्नी की चाकू से घोपकर हत्या करने के बाद खुद जहर खाकर अपनी जान दे दी।
उसकी पुत्री ने छिपकर बचाई अपनी जान।
 जबकि उसकी 12 वर्ष की बड़ी बेटी ने छत पर छिपकर किसी तरह अपनी जान बचाई। इस हादसे के बाद शहर में सनसनी फैल गई है।माधव कप्तानगंज में चीफ फार्मासिस्ट था। कुछ महीने पहले उसका कहीं तबादला हो गया था। आसपास के लोगों के अनुसार वह एक सप्ताह से वह भी यहीं रहता था। कुछ वर्षों से उसका उसकी पत्नी से विवाद चल रहा था, जिसको लेकर कोर्ट में मुकदमा भी लम्बित होना बताया जा रहा है।इस वारदात के पिछे पति पत्नी का एक दूसरे से अबैध सम्बन्ध होना बताया जा रहा है।
पति-पत्नी की विवाद ने ली दो मासूमों की जान।
घटना की खबर मिलते ही एसपी ,एएसपी सहित कई थाने की पुलिस व पीएसी के जवान घटनास्थल पर पहुंच गये।पुलिस चारों शवों को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया है।मौके से पुलिस ने आलाकत्ल चाकू व सल्फास भी बरामद किया है।मुश्किल से अपनी जान बचाने वाली फार्मासिस्ट की बड़ी बेटी माधुरी सिंह के अनुसार रात एक बजे के आसपास उसका पिता उसके दोनों भाई 8 वर्ष  विक्रम सिंह, 3 वर्ष  कन्नू सिंह, चाकू लेकर मारने दौड़ा वह अपनी मां सुमन सिंह उम्र45बर्ष  के साथ भागी तो वह उसकी मां की चोटी पकड़कर खींच लिया और उस पर चाकू से वार करने लगा और उसे मौत की नींद सुला दी।
आलाकत्ल चाकू और मिला जहर की पुड़िया।
इस दौरान माधुरी किसी तरह छत पर चढ़कर बगल के छत पर कूदकर अपनी जान बचाई। इसी बीच माधव की हालत भी बिगड़ने लगी। लोग आशंका जता रहे हैं कि उसने पहले ही कोई जहरीला पदार्थ खा लिया था और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।
पति -पत्नी में एक दुसरे से था नाजायज संबंध।
सोमवार की भोर में माधुरी ने इस घटना के बारे में लोगों को बताया तो पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर एसपी अशोक पांडेय, एएसपी हरिगोविन्द मिश्र, सीओ नीतेश सिंह , कोतवाल विजय राज सिंह ,तुर्कपट्टी थाने के उमेश कुमार, रामकोला एस आई संदीप सिंह, कसया शैलेश सिंह के अलावे फारेंसिक टीम ,डाग स्क्वाड सहित पीएसी के जवान मौजूद रहे।पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के  भेज अगली कार्यवाही में जुटी हुई है।इस बावत पुछे जाने पर एसपी अशोक कुमार पान्डेय ने बताया कि आशनाई के चक्कर में यह वारदात हुई है।
Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY