महिला को बचाने के चक्कर में पिकअप पलटी दो की मौत।

Shareसुनील तिवारी यदुवंशी टाइम्स कुशीनगर।नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र खड्डा के शिवदत्त छपरा के समीप खड्डा पडरौना मार्ग पर एक महिला को बचाने के चक्कर मेआर्केस्ट्रा पार्टी लेकर जा रही तेज...
सुनील तिवारी यदुवंशी टाइम्स कुशीनगर।नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र खड्डा के शिवदत्त छपरा के समीप खड्डा पडरौना मार्ग पर एक महिला को बचाने के चक्कर मेआर्केस्ट्रा पार्टी लेकर जा रही तेज पिकअप  अनियंत्रित हो कर सड़क पर पलट गई।ऊपर बने केबिन में बैठे 2 की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।जबकि 4 अन्य घायलो को खड्डा थानाध्यक्ष ने सरकारी गाड़ी से सी एच सी नेबुआ नौरंगिया भेजवाया जहाँ से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
कसया थानाक्षेत्र के गोबरही चौराहा की आरकेस्ट्रा पार्टी को लेकर खड्डा थानाक्षेत्र के एक गांव में वैवाहिक समारोह में सम्मिलित होने  पिकअप से बुधवार दिन के एक बजे के करीब जा रही थी कि पडरौना खड्डा मार्ग पर शिवदत्त छपरा चौराहे के करीब एक महिला को बचाने के चक्कर मे अनियंत्रित होकर पलट गई जिसके ऊपरी केविन में बैठे अजय राय निवासी सिताबारी पी एस कसया व सीमा निवासिनी पश्चिम बंगाल की छिटककर सड़क पर गिरने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि साथ रहे पूर्णिमा पुत्री निमाहि 18 वर्ष निवासी हसमामोर ,शैलेश ओझा पुत्र कन्हैया ओझा 18 वर्ष जनुबिपट्टी पी एस कसया, सोनी पुत्री शम्भू सेठ 20 वर्ष कुलकुटा जबकि एक 25 वर्षीय जिसका नाम पता अज्ञात सहित 4 घायलो को एस ओ खड्डा ने अपनी सरकारी गाड़ी से सी एच सी नेबुआ नौरंगिया भेजवाया जहां से गंभीर हालत को देखते हुए सभी को एम्बुलेंस की मदद से संयुक्त जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। इस दौरान एस ओ खड्डा अनुज कुमार सिंह अपने सहयोगियों व थाना नेबुआ नौरंगिया के स्टाफ के साथ घायलो की मदद के साथ ही गाड़ी को थाने भेजवाने में लगे रहे।
Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

RELATED BY