July 25, 2018
सुनील तिवारी यदुवंशी टाइम्स कुशीनगर।भारतीय किसान यूनियन (भानु) केजिलाध्यक्ष रामचन्द्र सिंह ने दो सूत्रीय मांगो का ज्ञापन मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को सम्बोधित उपजिलाधिकारी हाटा को सौपते हुए अवगत कराए है कि जनपद कुशीनगर का राशन वितरण प्रणाली बिल्कुल ध्वस्त हो चूका है| अभी भी राशन माफियाओं का बाज़ार गरम है साथ ही साथ जनपद के कुछ ऐसे अधिकारी, कर्मचारी और सफेदपोश लोग है जो इन राशन माफियाओं को बचाने मे लगे हुए है इसी वजह से इनका हौशला बुलन्द होता दिख रहा है| श्री सिंह ने ज्ञापन के माध्यम से बताया है कि ग्राम सभा फरदहां, तहसील मोतीचक, जनपद कुशीनगर के कोटेदार द्वारा गरीबों का शोषण किया जा रहा है| इस सम्बन्ध मे ग्राम सभा फरदहां के पिडित लोग दो बार तहसील दिवस, एक बार जिलाधिकारी महोदय, एक बार मंडलायुक्त और पांच बार आपके कार्यालय मे शिकायत भेज चुके है उसके बाद भी अधिकारी और कर्मचारी इस बिषय मे ध्यान नही दे रहे है और बार बार झूठा आख्या लगाकर आपके कार्यालय मे भेज दे रहे है। गांव वालों का शिकायत है कि कोटेदार माह अप्रैल, मई, जून और अगस्त २०१६ मे वितरण रजिस्टर मे काफी गडबडी किया है जिसकी शिकायत लगातार तहसील स्तर से लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय तक किया गया और पूर्ति निरीक्षक द्वारा जाँच भी किया गया मगर उस कोटेदार के ऊपर कोई कार्यवाही नही हो रहा है जो यह दर्शाता है कि कर्मचारी इतने बड़े घोटाले को लगभग दो साल से कैसे छिपाने मे लगे हुए है। गांव वालों का कहना है कि उस कोटेदार के कोटे को दूकान को हमेशा के लिए रद्द किया जाये और नए कोटे कि दूकान को खोला जाये जो जनहित मे होगा। उसके बाद जिलाध्यक्ष ने यह भी बताया है कि ग्राम सभा, जंगल नौगावां, पोस्ट, दुदहीं, तहसील, तमकुही के कोटेदार सुरेश प्रसाद जो गरीबों को राशन नही देता है और साथ ही साथ कई लोगों का नाम पात्र गृहस्ती कार्ड से कटवा दिया है और घटतौली भी करता था जब इसकी शिकायत उपजिलाधिकारी तमकुही को गया तो उन्होंने जाँच का आदेश दिया और दिनाँक ०४ जून २०१८ को उक्त कोटेदार का जाँच भी किया गया जिसमे ग्रामीणों ने जो शिकायत किया था वह सही पाया गया मगर आजतक उस कोटेदार के ऊपर उपजिलाधिकारी, तमकुही द्वारा कोई कार्यवाही नही किया गया है जो उचित नहीं है। गांव वालों का कहना है कि उस कोटेदार के कोटे की दूकान को हमेशा के लिए रद्द किया जाये और नए कोटे की दूकान को खोला जाये जो जनहित मे होगा। अन्त में श्री सिंह ने यह भी लिखे है कि यदि जल्द ही उपरोक्त दोनों कोटेदारों के ऊपर कार्यवाही नही किया गया तो हमारा यूनियन जल्द ही तहसील हाटा और तमकुही मे एक विशाल धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
Categories
तजा खबरें
No Comment