कुशीनगरःआनलाईन शापिंग करने वाले गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार।

Shareसुनील तिवारी यदुवंशी टाइम्स कुशीनगर। जिले की स्वाट व पडरौना कोतवाली पुलिस की संयुक्त अभियान मे कोतवाली क्षेत्र के गंडक नहर के पास से फर्जी तरीके से आनलाईन शापिंग...
सुनील तिवारी यदुवंशी टाइम्स कुशीनगर। जिले की स्वाट व पडरौना कोतवाली पुलिस की संयुक्त अभियान मे कोतवाली क्षेत्र के गंडक नहर के पास से फर्जी तरीके से आनलाईन शापिंग करने वाले गंैग के चार सदस्यो को पुलिस टीम ने गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की है। पुलिस ने इन अभियुक्तो के पास से दो, चार पहिया वाहन सहित लगभग दस लाख रूपये का सामान बरामद कर पुलिस ने इन अभियुक्तो को जेल भेज दिया है। गुरूवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय मे आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी नितेश प्रताप ने बताया कि जिले मे साइबर अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक गौरव वंशवाल के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी नीतेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पड़रौना मय स्वाट टीम द्वारा दिनांक 26 जुलाई 18 को पडरौना कोतवाली क्षेत्र के गडंक नहर के पास से साईबर क्राईम के अन्र्तप्रान्तीय गैंग के चार अभियुक्तों शिवनाथ गुप्ता उर्फ अलक कुमार व अभिनव गुप्ता पुत्रगण जगन्नाथ गुप्ता निवासी अमरवा खुर्द थाना पटहेरवा व नुरैन उर्फ पालेखा पुत्र मसरुद्दीन निवासी महुअवा थाना पटहेरवा, अरुण जयसवाल पुत्र हरीनाथ जयसवाल निवासी फाजिलनगर थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया गया तथा काफी मात्रा में फर्जी तरीके से आनलाइन खरीदा हुआ सामान बरामद किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना को0 पड़रौना में मु0अ0सं0-318/18 धारा 419/420/467/468/471 भादवि व 65/66 आईटी एक्ट के तहत कार्यवाई करते हुये जेल भेज दिया, पुलिस के पूछताछ के दौरान अभियुक्तो ने बताया कि हम लोग भीड़-भांड वाले एटीएम पर जाकर सीधे-साधे व्यक्तियों को पहचान कर लोगों के साथ लाईन में खड़े हो जाते हैं। एटीएम कार्ड तथा पिन नम्बर याद करके व चुराये हुए आधार कार्ड से फर्जी आइडी बनाकर टिकटों की बुकिंग करते हैं तथा उनके खाते से फर्जी तरीके से आईडी बनाकर (जस्ट डायल, गोआईबीईओ व फ्लीपकार्ट) आदि से अपने खाते में रुपया ट्रान्सफर कर लेते है। कभी कभी हम लोग भीड़-भाड वाले एटीएम पर जाकर सीधे-साधे व्यक्तियों की पहचान कर उन्हे झांसा देकर उनका एटीएम बदल देते है और उसी दौरान हम लोग उनके एटीएम से मिलता जुलता एटीएम कार्ड उन्हे दे देते है जो उसी बैंक का होता है। हम लोग पहले से दिये जाने वाले कार्ड का न0 स्क्रैच कर देते हैतथा उनके एटीएम कार्ड न0 व पिन न0 की जानकारी हो जाने पर दुसरे खाते में पैसे ट्रान्सफर कर लेते हैं व आनलाईन खरीदगारी करके फर्जी आईडी से प्राप्त करते हैं। पुलिस इने इन अभियुक्तो के पास से 14 एटीएम कार्ड, 12 मोबाईल, 10 सिमकार्ड, 29 आधार कार्ड, 3 पैनाकर्ड, 3 डीएल, 1 ग्रीन कार्ड, 1 बिग बाजार कार्ड, 3 स्प्रीट एसी सेट, 3 बैट्री टुबुलर, 9 अन्डर गार्मेन्ट, 2 शैम्पू, 8 पैंट/जींस, 15 बच्चो के कपड़े, 1 कम्प्यूटर, 1 सीसीटीवी नाईटवीजन, कैमरा, 8 सीसीटीवी कैमरा, 2 बंडल केवल, 24 सर्ट/टीशर्ट, 28 लोवर, 1 ड्रील मशीन, 41 सिस्का एलईडी लाईट, 1 फैन, 2 हार्न, 20 वाल स्टिकर, 1 एयर पंप, 1 चैंजर, 1 स्टैण्ड फैन, 1 इनर्वाअर, 1 स्टेपलाईजर, 2 चार पहिया वाहन बरामद किये गये।गिरफ्तार करने वाली टीम मे पडरौना कोतवाल विजयराज सिंह, स्वाट प्रभारी उ0नि0 विकास यादव, यशवन्त सिंह, आलोक यादव, सुशील सिंह सर्विलांस टीम, मुबारक अली, चन्द्रभान, अशोक सिंह, शिवानंद सिह, अनिल कुमार यादव साइबर सेल, अनिल सिंह, रामविलास, प्रदीप याद, सतेन्द्र कुमार शामिल रहे।
Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY