महिला को कागज की गड्डी थमा ले उड़े 25 हजार

Shareसुनील तिवारी/ शम्भू मिश्र यदुवंशी टाइम्स कुशीनगर : जिले के फाजिलनगर कस्बे के भारतीय स्टेट बैंक से 25 हजार रुपये निकालकर घर जाने को तैयार महिला से बैंक के...
सुनील तिवारी/ शम्भू मिश्र यदुवंशी टाइम्स कुशीनगर : जिले के फाजिलनगर कस्बे के भारतीय स्टेट बैंक से 25 हजार रुपये निकालकर घर जाने को तैयार महिला से बैंक के गेट के पास ही उच्चके कागज की गड्डी थमाकर कर उसका पैसा लेकर फरार हो गए। ठगे जाने के बाद महिला का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था।
तुर्कपट्टी क्षेत्र के चन्द्रौटा निवासी अशोक गुप्ता की पत्नी संजू गुप्ता शुक्रवार को दोपहर में फाजिलनगर कस्बे में स्थित स्टेट बैंक में पैसे निकालने आयी थी। 25 हजार रुपये निकालने के बाद ज्यों बैंक से बाहर निकली, वहां मौजूद दो युवक उसको अपने बातों में उलझाने लगे। बाद में रुपए जैसे दिख रहे कपड़े में लपेट कर रखे कागज की गड्डी को महिला को थमाकर कहे कि इसमें ज्यादा पैसा है और तुम्हारे पास जितने रुपये हैं उतना दुकान पर बैठे एक व्यक्ति को देना है।युवकों ने महिला को झांसा दिया कि यह पैसा रख लो और दूसरे युवक को बताते हुए कि इसके साथ उसकी दुकान पर आकर उससे पैसा मुझे देकर अपना लेते जाओ। इसके बाद एक युवक औरत का पैसा लेकर चलता बना तथा दूसरा युवक महिला से यह कहकर कि अभी बैंक के अंदर से आ रहे हैं, लापता हो गया।काफी समय बीत जाने के बाद भी दोनों में कोई युवक जब नहीं लौटे तो वह महिला युवकों के द्वारा दी गयी गड्डी खोलकर देखी तो उसमें नोटों के साइज के कागज की गड्डी रखा हुआ था। इसके बाद महिला जोर-जोर से चिल्लाने और रोने लगी। इस संबंध में चौकी प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने कहा कि पीड़िता द्वारा सूचना नहीं दी गयी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

RELATED BY