असभ्य गीत गाने वाले गायक के खिलाफ लोगों ने पुलिस कप्तान को सौंपा ज्ञापन

Shareसुनील तिवारी यदुवंशी टाइम्स कुशीनगर। ब्राह्मण समाज की बहन बेटियों के बारे में असभ्य गीत लिखने व गाने की गायक के प्रति कड़े शब्दों में निंदा करते हुए शनिवार...
सुनील तिवारी यदुवंशी टाइम्स कुशीनगर। ब्राह्मण समाज की बहन बेटियों के बारे में असभ्य गीत लिखने व गाने की गायक के प्रति कड़े शब्दों में निंदा करते हुए शनिवार को कुशीनगर से जुड़े अखिल भारतीय ब्राहमण महासभा के लोगों ने पुलिस कप्तान अशोक कुमार पांडे से मिलकर गाय के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
शनिवार को पुलिस कप्तान अशोक कुमार पांडेय को दिए गए ज्ञापन में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष राजेश पांडे ने कहा कि ब्राह्मण समाज की बहन बेटियों के लिए गाए गए गीत में जौनपुर के रहने वाले कोटवार हरिहरपुर गांव के भोजपुरी अश्लील गायक अजय कुमार यादव द्वारा अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया गया है। इसे ब्राह्मण समाज कतई सहन नहीं करेगा। इस बारे में ब्राहमण महासभा के जिला जिलाध्यक्ष श्री पांडे ने पुलिस प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि अगर इस तरह के असभ्य, अशोभनीय व गलत गाना गाने वालों पर रोक नहीं लगी तो सामाजिक माहौल बिगड़ जाएगा। इसलिए इस तरह के गानों से समाज का माहौल दूषित करने वालों पर सख्त से सख्त कार्यवाही होनी बेहद जरूरी है ताकि भविष्य में भी कोई इस तरह के गाने न गाए। ब्राहमण महासभा के पडरौना ब्लॉक के अध्यक्ष हरिकेश दुबे  ने कहा कि अगर असभ्य गाने लिखने, गाने वालों व जिस कंपनी ने गाना रिकॉर्ड किया है उसने खिलाफ समय रहते कोई कार्यवाही नहीं हुई तो समस्त ब्राह्मण समाज कंधे से कंधा मिलाकर सड़कों पर उतरेंगे। ब्राह्मण महासभा जुड़े  सौरव दुबे ,आदित दिक्षित ,दीपक मिश्रा बागी , नीरज मिश्रा ,रितिक शुक्ला ,संजीव शुक्ला अनुज पांडेय,आशुतोष उपाध्याय ,सुधीर त्रिपाठी ,शुभम प्रताप साही ,आदि लोगों ने ऐसे गायकों को पुलिस शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने की मांग की ।
Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

RELATED BY