श्रावण मास के पहले दिन उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

Shareपरमेश्वर यादव/सुनील तिवारी। कुशीनगर। जिले के प्रसिद्ध एवं प्राचीन शिव मंदिर कुबेरनाथ धाम में आज ब्रह्म बेला से ही भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए शिव भक्तों की...
परमेश्वर यादव/सुनील तिवारी।
कुशीनगर। जिले के प्रसिद्ध एवं प्राचीन शिव मंदिर कुबेरनाथ धाम में आज ब्रह्म बेला से ही भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी थी जो देर शाम तक चलता रहा। सुरक्षा व्यवस्था को संभालने के लिए आधा दर्जन थानों की पुलिस तथा पीएसी के जवानों की तैनाती की गयी थी | सावन के पर्व पर पहले दिन शनिवार को जलाभिषेक करने के लिए मंदिर के मुख्य गेट पर लगी भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए महिला एवं पुरुष पुलिस बल को तैनात किया गया था। मेले मे आने जाने व मंदिर के अन्दर की गतिविधियो की निगरानी सी सी कैमरे से की जा रही थी। मंदिर परिसर में लगे मेले में आसपास तथा बाहर से आए लोगों की काफी भीड़ देखने को मिली। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जिले के तुर्कपट्टी थानेदार, महिला थानेदार विभा पाण्डेय सहित महिला पुलिस के अलावे कुबेरस्थान थाने के थानाध्यक्ष राजेश कुमार मौर्य सहित मय फोर्स आधा दर्जन थानेदारों दो सेक्शन पीएसी के जवानों को तैनात किया गया था। सावन के पहले दिन शनिवार के सुबह से लेकर देर शाम तक श्रद्धालुओं ने शिव लिंग पर जलाभिषेक किया। इसके अलावा क्षेत्र में स्थित प्राचीन शिव मंदिर बालखंडीस्थान, सिधुंआ स्थान, आदि में भी शिव भक्तो ने श्रद्धा आस्था व विश्वास के साथ भारी भीड़ में जलाभिषेक किया।
Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

RELATED BY