July 30, 2018
सुनील तिवारी।
कुशीनगर। भारतीय किसान युनियन (भानु) की जिला इकाई, कुशीनगर के जिलाध्यक्ष रामचन्द्र सिंह अपने कार्यकर्ताओं के साथ उपजिलाधिकारी, कप्तानगंज को छ: सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन सौपते हुए माँग किया है कि तहसील कप्तानगंज में एक लेखपाल ओमप्रकाश पाण्डेय विगत कई वर्षों से कप्तानगंज में स्वाथ्य विभाग के सरकारी आवास मे अपने परिवार के साथ रह रहे है जो कानूनत:ह अपराध है क्योकि वह आवास उनके नाम पर राजस्व विभाग द्वारा आवंटित नही किया गया है| हमारा संगठन आपसे माँग करते है कि जो स्वाथ्य विभाग का आवास उन्होंने जबरजस्ती कब्ज़ा कर रखा है उसे जल्दी खाली कराया जाए साथ ही साथ विगत जितने वर्षों से वह उस आवास में रह रहे रहे हैं उसका किराया उनसे वसूल कर सरकारी कोष में जमा कराया जाये जो जनहित में होगा| साथ ही साथ श्री सिंह ने यह भी माँग किये है कि इस समय तहसील क्षेत्र के अंतर्गत कुत्तों का आतंक फ़ैल गया है और आए दिन कहीं न कहीं इनके द्वारा लोगों के ऊपर जानलेवा हमला किया जा रहा है जिससे तहसील क्षेत्र मे भय का आलम ब्याप्त है| हमारा संगठन आपसे माँग करते है कि इन कुत्तों को पकडने की ब्यवस्था किया जाय ताकि जनमानस मे जो भय ब्याप्त है उसे दूर किया जा सके जो जनहित मे होगा और विकास खंड रामकोला के ग्राम सभा खोटहीं में ब्रिटिश सरकार राज्य के समय एक नील की फैक्ट्री लगी थी जिसके अस्तित्व के ऊपर खतरा होता नजर आ रहा है और इस समय उस नील की फैक्ट्री के ऊपर भू-माफियाओं का अवैध कब्ज़ा दिन प्रति दिन बढ़ता जा रहा है| हमारा संगठन आपसे माँग करते है कि उस नील की फैक्ट्री का चौहद्दी नपवाकर उसे प्रर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाये जो क्षेत्र के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहे और इस धरोहर को भू-माफियाओं से बचाया जा सके| कप्तानगंज तहसील अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों मे लगभग सालों से बिजली का बिल बिजली विभाग द्वारा नही भेजा जा रहा है| यदि ग्रामीण क्षेत्रों मे किसानों, गरीबों और मजदूरों का बिल एक साथ ज्यादा आ गया तो उनके लिए परेशानी बढ़ जायेगा| हमारा संगठन आपसे माँग करते है कि बिजली का बिल ग्रामीण क्षेत्रों मे जल्द से जल्द मुहैया कराया जाये ताकि किसानों,गरीबों और मजदूरों के ऊपर एक साथ बोझ ना पड़े| कप्तानगंज तहसील अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों मे छुट्टा पशुओं से किसानों की फसल को काफी नुकसान पहुँचाया जा रहा है जिससे किसान बन्धुं काफी दु:खी है| हमारा संगठन आपसे माँग करते है कि इन पशुओं से हो रहे किसान भाइयों के फसलों के नुकसान को रोका जाये जो किसान भाइयों के हित मे मिल का पत्थर साबित होगा| अंत मे श्री सिंह ने ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराये है कि परतावल राजवाहा पर रामपुर चकिया और बरइथवा के बीच उत्तर तरफ लगभग डेढ़ किलोमीटर पिच सडक का निर्माण कराना अति आवश्यक है क्योकि उस राजवाहा की पटरी पर जगह जगह गढ्ढा है और आये दिन उस पर दुर्घटना होते होते बच रहा है| हमारा संगठन आपसे माँग करता है कि उस नहर की पटरी पर पिच सडक का निर्माण कराया जाये जो जनहित मे होगा| श्री सिंह ने कहा है कि यदि उपरोक्त मांगों को यदि अमल में नही लाया गया तो हमारा संगठन कोई ठोस कदम उठाने के लिए वाध्य होगे जिसका पूरा श्रेय शासन प्रशासन को जायेगा।
Categories
तजा खबरें
No Comment