झोपड़ी में सो रहे पति -पत्नी को सौतले भाइयों द्वारा जलाकर जान से मारने का प्रयास

Share सुनील तिवारी/ शम्भू मिश्रा कुशीनगर। पडरौना  कोतवाली अंतर्गत  ग्राम सभा भटवलिया निवासी  पति पत्नी पारिवारिक विवाद के चलते  बगल स्थित बंधु छपरा गांव के समीप  झोपड़ी बनाकर उसी...
सुनील तिवारी/ शम्भू मिश्रा
कुशीनगर। पडरौना  कोतवाली अंतर्गत  ग्राम सभा भटवलिया निवासी  पति पत्नी पारिवारिक विवाद के चलते  बगल स्थित बंधु छपरा गांव के समीप  झोपड़ी बनाकर उसी में रहते थे  बीती रात  दोनों को  जलाने का  प्रयास किया गया  झोपड़ी के चारों तरफ  पेट्रोल छिड़क कर  आग लगा दी गई । संयोग ठीक रहा कि  दोनों बच निकले  बताया जाता है कि  इस घटना का अंजाम सौतेली मां की  बच्चों ने दिया ।
जानकारी के अनुसार सौतेली मां के बच्चों से दोनों का पुराना विवाद चल रहा है । अपने मूल पैतृक गांव भटवलिया से थोड़ा हटकर बगल के बन्धु छपरा गांव के अपने खेत में पिछले पांच साल से झोपड़ी बनाकर रह रहे बृन्दा का अपनी सौतेली मां के बच्चों से काफी दिनों से विवाद चल रहा था। बृन्दा की मानें तो कुछ दिन पहले इसी खेत से विपक्षियों ने कई पेड़ काट दिए, पुलिस और तहसील से जुड़े अधिकारियों को सूचना देने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई।
बृन्दा के पत्नी ने बताया कि मंगलवार देर रात झोपड़ी के किनारे पेट्रोल डालकर रात में दबंगों ने आग लगा दी। आग की लपटें देख दोनों लोग वक्त से जग गए औए बाहर निकलने में सफल हो गए लेकिन पास में बंधी दो बकरियां जलकर मर गयीं साथ ही एक भैंस गम्भीर रुप से जल गई है। पीड़ित की सूचना पर डायल 100 मौके पर पहुंची जांचपड़़ताल में जुटी हुई हैं।
Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY