July 31, 2018
सुनील तिवारी
कुशीनगर।जनपद में अपराध और अपराधियों के बिरुद्ध पुलिस अधीक्षक कुशीनगर अशोक कुमार पांडेय द्वारा चलाये जा रहे अभियान में कसया पुलिस को आज एक पांच हजार रुपये का घोषित इनामी अपराधी को दबोचने में कामयाबी पायी है।
मुखबीर के सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कसया शैलेश कुमार सिंह ने थाना कसया स्थानीय पर मु0अ0सं0 781/17धारा 354(B),323 IPC व 7/8 पाक्सो एक्ट में वांछित व 5000 रु. नकद इनामी पुलिस अधीक्षक महोदय कुशीनगर द्वारा घोषित अभियुक्त जो 1 साल से फरार चल रहा था अभियुक्त 1.इरशादs/o नसरुद्दीन निवासी सिन्धुआ बांगर भाठ थाना कसया जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार करने में कामयाब हुई है। कसया पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेजने की कार्रवाई में जुटी है।
Categories
तजा खबरें
No Comment