पुलिस ने ब्यापारी के तीनो हत्यारों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

Shareयदुवंशी टाइम्स कुशीनगर।जनपद की स्वाट टीम व पटहेरवा थाने की पुलिस संयुक्त रूप से रुपयों के लिए एक व्यापारी की हत्या किए जाने के मामले में तीन अभियुक्तों को...

यदुवंशी टाइम्स

कुशीनगर।जनपद की स्वाट टीम व पटहेरवा थाने की पुलिस संयुक्त रूप से रुपयों के लिए एक व्यापारी की हत्या किए जाने के मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में शामिल तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया।

रविवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार पांडे ने बताया कि अरमान की दुकान मृतक राहुल की दुकान में बगल में है, दोनों अच्छे दोस्त थे राहुल हर बात उससे शेयर करता था उसने अरमान को बताया था कि उसे पिकअप बेचने में ₹70000 मिले हैं और दुकान से ₹50000 कुल उसके पास ₹120000 हैं मृतक ने भी बताया था कि उसे एक पुराना पिकअप खरीदना है। इस बात की जानकारी होने पर अरमान ने साजिश रचा और अपने गांव के दो सहयोगियों बृज किशोर गुप्ता पुत्र रामायण गुप्ता निवासी बेलवा आलम दास थाना पटहेरवा ,जमालुद्दीन पुत्र उस्मान अंसारी बेलवा आलम थाना पटहेरवा को फोन करा कर मृतक राहुल को घर जाने में इन्हें तैयार किया और सुमन खुद मोड़ पर उसे ले जाकर पैसे छीन लेने की बात कही और साजिश कर अपने सहयोगी से राहुल को घर जाने में देर कराया और फिर अरमान ने कहा कि चौरा में मेरी पार्टी है मुझे छोड़ दो और उसी की मोटरसाइकिल पर बैठकर आया ,नियत स्थान पर पिशाब करने का बहाना बनाकर मोटरसाइकिल रुकवा दिया और राहुल के ऊपर डंडे से प्रहार करके बेहोश कर नहर की तरफ ले गए जबकि उसके पास कुल 1700 रुपए मिले । राहुल ने जब इसका घटना का विरोध किया तो बांस के डंडे से सिर पर प्रहार कर उसे मौत के घाट उतार दिये और उसे घसीटते हुए ले जाकर तरूअना पुलिया से सौ मीटर उत्तर नहर में पानी में छुपा दी तथा शव के ऊपर उसकी बाइक यू पी 57 – AA 2706 रख उसको वहीं फेक दिए और आसपास से घास नोचकर उसके इस मृत शरीर के ऊपर डाल दिया तीनों अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उनके विरुद्ध धारा 394, 411 ,302, 201 के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल दिया । पुलिस ने आलाकत्ल बास के डंडा, मृतक की मोटर साइकिल up 57 aa 2706 , तीन अदद मोबाइल, और अभियुक्त गण के कब्जे से लूट का 980 रुपये बरामद किया ।इस घटना अनावरण करने वाली टीम पटहेरवा थाना अध्यक्ष संजय कुमार मिश्र, हेड कांस्टेबल जिलाजित सिंह ,हीरालाल गुप्ता, सत्यनारायण राय, जयराम सिंह ,अकबर खान, सचिन विश्वकर्मा ,स्वाट टीम के मुबारक , रणजीत सिंह, रणविजय सिंह ,शशि केश गोस्वामी ,अशोक सिंह, सुशील सिंह ,चंद्रभान सिंह, आदि का सराहनीय योगदान रहा।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY