August 10, 2018
कुशीनगर।बीते दिनों वृहस्पतिवार को कुबेरस्थान जलाभिषेक करने गए कांवरिये की लौटते समय ट्रैक्टर से गिरकर मौत हो गयी। बताते चलें कि श्रावण मास के शुरू होते ही कुशीनगर जनपद के कुबेरस्थान मन्दिर में जल चढ़ाने के लिए कांवरियों का मेला लगना शुरू हो जाता है। गुरुवार की भोर में भी कांवरियों का जत्था जटहाँ से जल भरकर कुबेरस्थान भगवान भोलेनाथ के मंदिर में जलाभिषेक करने गया हुआ था। सभी कांवरियां अलग -अलग ट्रैक्टरों और गाड़ियों पर डीजे बांधकर नाचते गाते बाबा के दरबार में गये थे, इन्हीं लोगों में पचफेड़ा निवासी नटवर उम्र 25 वर्ष भी गया हुआ था, अपने गांव के लोगों के साथ भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक करने कुबेरनाथ मंदिर गया था । जल चढ़ाने पश्चात गांव से गये ट्रैक्टर से यह घर वापस आ रहा था।लेकिन ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था। ट्रैक्टर अभी पडरौना कोतवाली थाना क्षेत्र के अहिरौली बुजुर्ग गांव के पास पँहुचा था कि अचानक ट्रैक्टर पर बैठे नटवर को झपकी आ गयी और वह ट्रैक्टर से नीचे गिर गया, जिससे कि उसके मुंह और कान, नाक से खून की धार निकल पड़ी। घटनास्थल पर गांव के चौराहे पर मौजूद लोगों ने उसे उठाकर सड़क से किनारे किया तथा 108 नम्बर पर एम्बुलेंस को फोन किया अभी एम्बुलेंस घटनास्थल पर पंहुचती की तबतक उसकी मौत हो गयी।
नटवर के साथ मौजूद उसके कुछ साथियों के मुताबिक अभी कुछ महीनों पहले ही नटवर के पिता की मौत हुई थी। यह अपने तीन भाइयों में दूसरे नम्बर का था, बड़ा भाई अपने परिवार के साथ बाहर रहता है तथा यह और छोटा भाई घर अपने माँ के साथ रहते थे।
Categories
तजा खबरें
No Comment