ध्वजारोहण तो हुआ लेकिन राष्ट्र गान नही हो सका

Shareकुशीनगर। जहां पे एक तरफ पुरे देश में राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया जा रहा था वही दूसरी तरफ विशुनपुरा थाना क्षेत्र के दुदही ब्लाक स्थित गोड़रिया...

कुशीनगर। जहां पे एक तरफ पुरे देश में राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया जा रहा था वही दूसरी तरफ विशुनपुरा थाना क्षेत्र के दुदही ब्लाक स्थित गोड़रिया बाजार के एक विद्यालय में बच्चों को राष्ट्रगान गाने से रोक दिया गया । वहां पर तो ध्वजारोहण हुआ लेकिन राष्ट्रगान नहीं हो सका । ऐसा करने वालों को क्षेत्र के लोगों द्वारा देशद्रोही होने का करार दिया जा रहा है। उक्त विद्यालय में बहुत दिनों से प्रबंधकीय तन्त्र में विवाद चलता आ रहा है जिसे लेकर दबंगों ने इस स्वतंत्रता दिवस को बदनाम कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार उक्त ब्लॉक स्थित श्रीराम पांडे जनता माध्यमिक विद्यालय जो गोड़रिया बाजार में स्थित है। जिस पर विगत कई वर्षों से प्रबंधकीय अधिकार को लेकर विवाद चलता है ,विवाद के मद्देनजर कोर्ट के आदेशानुसार यह निर्देश दिया गया कि राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर प्रशासनिक अमला ही ध्वजारोहण करेगा और यही होता चला आ रहा था। आज जब विशनपुरा थाने के एस आई झंडा रोहण करने के लिए विद्यालय परिसर पहुंचे और  झंडा फहराने के बाद ज्योंही बच्चों को सावधान कर राष्ट्रगान गाने का समय आया तो सुनियोजित तरीके से गोलबंद लोग वहां पहुंच गए और राष्ट्रगान गाने से रोक दिया।

इस घटना को लेकर विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया ।तथा क्षेत्र में इस घटना का जोरो पर चर्चा होने लगी ।और बाद में पुलिस ने हस्तक्षेप कर किसी तरह मामले को मौके पर शांत करायी। और इस घटना की सूचना आला अधिकारियों को भी दी।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY