आपसी सौहार्द बना कर मनाये त्योहार…….डी एम

Shareकुशीनगर।पडरौना कोतवाली परिसर में मंगलवार को जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में बकराईद और डोल मेले त्यौहार को लेकर शांति कमेटी की बैठक हुई। जिसमें दूर-दराज से आये...

कुशीनगर।पडरौना कोतवाली परिसर में मंगलवार को जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में बकराईद और डोल मेले त्यौहार को लेकर शांति कमेटी की बैठक हुई। जिसमें दूर-दराज से आये लोगों ने अपने- अपने क्षेत्र की समस्या रखी।जिसको प्रशासनिक अमला ने सम्बन्धित विभाग को निर्देशित किया कि तत्काल समस्या का समाधान किया जाय।

इस दौरान डीएम ने कहा कि किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।सभी लोग त्यौहारों को मिल -जुल कर संपन्न कराने के लिए एक दूसरे समुदाय को सहयोग देकर मनायें जिससे आपसी भाईचारा बना रहें।उन्होंने यह भी कहा कि कुर्बानी में केवल बकरे का ही कुर्बानी करे ।कृष्ण जन्माष्टमी में भगवान कृष्ण का पदार्पण होता है । ईश्वर एक है हम एक ही ईश्वर के सन्तान हैं और हमको आपसी सहयोग और तालमेल बना कर रहना चाहिए।जिससे आपसी सौहार्द बना रहे। जनपद में धारा 144 लागू कर दिया गया किसी अराजक तत्वों द्वारा गड़बड़ी किये जाने का प्रयास किया गया तो ,उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार पांडे ने कहा कि बकराईद और डोल मेला का त्योहार मिल-जुल कर मनाए यही हमारी उम्मीद है। और उन्होंने कहा कि जहां-जहां बकराईद होता है उसका सूची थानों पर है । जिसका निरीक्षण कर लिया गया है।किसी प्रकार की समस्या आयी तो उसपर सख्त कार्यवाही होगी।ऐसा काम करे कि एक दुसरे सम्प्रदाय को कष्ट न हो।प्रतिबंधित पशु को कुर्बानी न दे।और कुर्बानी देने वाले स्थान पर गड्ढा खोद दें जिससे खून से फैलने वाले प्रदूषण की सुरक्षा हो सके, प्रत्येक थाना क्षेत्र में एक मजिस्ट्रेट की तैनाती रहेगी और कुर्बानी स्थल पर लेखपालों को प्रशिक्षित कर तैनात कर दिया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि किसी प्रकार का कोई भी नई परंपरा कायम नही होगी और बकरीद त्यौहार के दौरान किसी दूसरे समुदाय के लोगों के रास्ते किसी प्रकार का मांस कदापि न ले जाएं ।सुअर पालने वालों को नोटिस दे दिया जाए कि वह सुअरों को उस दिन बाहर न छोड़े,उन्होंने यह भी कहा कि सोशल साइट पर तमाम तरह की अफवाह फैलाने की बात सामने आती है ऐसा ना करें, जिससे माहौल खराब हो सके। अगर किसी प्रकार की अफवाह होती है तो उसका तुरंत खण्डन होना चाहिए।जिसके लिए जनपद के प्रबुद्ध लोगों टीचर, प्रोफेसर, डॉक्टर, से मिलकर समस्या का निवारण कर लिया जाय ताकि मामला सुलझ जाय।

अति संवेदनशील माने जाने वाला मिश्रौली डोल मेले को लेकर कहा कि साफ सफाई की अलावे बाईपास रास्ता निकाला जाएगा जिससे उस रोड से आने जाने वाले लोगों व मरीजों को परेशानी ना हो सके। अधिकारियों ने मिश्रौली डोल मेले और बकराईद त्यौहार को गंभीरता से लेते हुये दोनों त्यौहार पर सतर्क रहने को कहा।

अंत मे संचालन कर रहे कोतवाली प्रभारी विजयराज सिंह ने कहा कि डीजे का 75 हर्ट्ज से ज्यादा आवाज नही होनी चाहिए।और भक्ति गीत होनी चाहिए।व हर वर्ष की भांति इस बार भी नर्तकी की डान्स नही हो और डोल संयोजक यह ध्यान दे कि कोई व्यक्ति शराब का सेवन न करे।

इस दौरान एस डी एम पडरौना अजय नारायण सिंह, सीओ नीतीश प्रताप सिंह,पीआरओ नीरज शाही, एस एस आई जगमोहन राय,एस आई राकेश यादव ,एस आई रामचंद्र सिंह यादव, डीपी मिश्र,यशवन्त सिंह, चन्द्र शेषर सिंह, आलोक यादव ,अखिलेश राय,के अलावे भाजपा नेता पिंटू मिश्र, शाहिद लारी,रजी अहमद,चन्द्रप्रकाश यादव,ताहिर,रमतुल्लाह,जगदम्बा अग्रवाल, मनोज गांधी, डॉक्टर समुल्लाह, प्रधान कैलाश यादव,प्रधान अशोक दुबे, राजन जायसवाल, राजकुमार, राजेश सैनी,आफताब सिद्वकि,रौनक अली देहाती,कानूनगो बेंकटेश्वर मिश्र, लेखपाल योगेन्द्र गुप्ता, अजय शराफ, महमूद आलम, बब्बन यादव, राजकुमार यादव, बृजमोहन प्रसाद, अशुमान बंका,अजय सिंह, शम्भू मिश्रा
सुधीर पांडेय,आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY