घटना के पंद्रह दिन बाद भी पुलिस को कोई अहम सुराग हाथ नहीं लगा

Shareकुशीनगर । पडरौना कोतवाली ग्राम रतनवा निवासी एक पत्रकार के घर बीते दिनों ६/७ अक्टूबर१८की रात मेंअज्ञात बदमाशों द्वारा भीषण डकैती हुई थी।आज घटना के १५ दिन बीत जाने के...

कुशीनगर । पडरौना कोतवाली ग्राम रतनवा निवासी एक पत्रकार के घर बीते दिनों ६/७ अक्टूबर१८की रात मेंअज्ञात बदमाशों द्वारा भीषण डकैती हुई थी।आज घटना के १५ दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस को कोई अहम सुराग हाथ नहीं लग सका है ।इस मामले में स्क्वायड डाग टीम सहित फॉरेंसिक टीम ने दो दिनों तक सघन जांच पड़ताल कर पुलिस को रिपोर्ट सौंप दी, लेकिन इस मामले में पुलिस ने पीड़ित पत्रकार के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर अगली कार्यवाही में जुट गई।इस मामले में पुलिस कई लोगों को उठाकर पूछताछ कर रही है ,लेकिन अभी किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। जिससे साबित होता है कि पुलिसिया कार्रवाई में जरूर कोताही बरती जा रही है। परिजनों की सुरक्षा के लिए उनके घर पुलिस की तैनाती तो कर दी गई है लेकिन इस घटना का खुलासा नहीं होने से परिजन दहशत में है।

उक्त गांव निवासी सुनील तिवारी पत्रकार गत ६/७ अक्टूबर की रात पडरौना से घर पहुंचे और भोजन करने के उपरांत वह परिजनों सहित अपने कमरे में सोने चले गए ,इनकी माता दूसरे कमरे में सोई हुई थी रात लगभग 1 बजे खटर पटर की आवाज सुन पत्रकार की मां की नींद खुली तो उन्होंने शोर मचाना चालू कर दिया था,शोर सून जब पत्रकार अपने बिस्तर से उठ कर दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो वह बाहर से बंद था शोर सुन पहुंचे लोगों ने बाहर से दरवाजा को खोल कर उन्हें बाहर निकाला। इस दौरान बदमाशों ने सोने चांदी के जेवर कीमती कपड़े पचास हजार नकदी व जेवरात सोने चांदी का लूट ले गए थे ,वही कागजात से भरा वाक्स उठा ले गये, जिसमें एक मुकदमे संबंधित कागजात थे लेकिन कागजात से भरी पेटी घटना के तीसरे दिन पत्रकार के घर से डेढ़ किलोमीटर की लगभग दूरी पर सरेह में फेका पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस छानबीन शुरू कर दिया डॉग स्क्वायड टीम के साथ पुलिस दो दिनों तक लगातार बदमाशों का पता सुराग लगाने के लिए गहन छानबीन किया ।इस मामले में कई लोगों को उठा कर पूछताछ भी कर रही है ,पूरा परिवार सदमे में है ,पुलिस प्रशासन ने पीड़ित पत्रकार के घर दो कांस्टेबलों की सुरक्षा की दृष्टि से ड्यूटी भी लगा रखा है लेकिन अब तक इस घटना का खुलासा नहीं हो सका है।कार्यवाही कागजों में सिमट कर रह गयी है।इस घटना का खुलासा होने में जितना ही बिलम्ब हो रहा है परिजन बेहाल होते जा रहें है। इस संबंध में पूछे जाने पर कोतवाल विजय राज सिंह ने बताया कि पुलिस खुलासे के करीब पहुंच चुकी है जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा । लेकिन १५ दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस को कोई अहम सुराग हाथ नहीं लग सका है ।इस मामले में स्क्वायड डाग टीम सहित फॉरेंसिक टीम ने 2 दिनों तक सघन जांच पड़ताल कर पुलिस को रिपोर्ट सौंप दी, लेकिन इस मामले में पुलिस ने पीड़ित पत्रकार के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर अगली कार्यवाही में जुट गई।लेकिन मामले में पुलिस कई लोगों को उठाकर पूछताछ तो कर रही है ,लेकिन अभी किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। जिससे साबित होता है कि पुलिसिया कार्रवाई में जरूर कोताही बरती जा रही है।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

RELATED BY