अज्ञात बदमाशो ने पत्रकार के घर बोला धावा- किया लाखो की लूटपाट

Shareपडरौना कुशीनगर । बीते शनिवार की रात पडरौना कोतवाली अन्तर्गत ग्राम रतनवा स्थित पत्रकार सुनील तिवारी के घर अज्ञात बदमाशो ने धावा बोलकर नगदी के साथ लाख रूपये के...

पडरौना कुशीनगर । बीते शनिवार की रात पडरौना कोतवाली अन्तर्गत ग्राम रतनवा स्थित पत्रकार सुनील तिवारी के घर अज्ञात बदमाशो ने धावा बोलकर नगदी के साथ लाख रूपये के ज़ेवरात व समान लूट ले गए और जाते धमकी भरा पत्र छोड़ गए। घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुची कोतवाली पुलिस ने मौका-ए-वारदात को देखने के बाद डाग स्क्वाट को बुलाकर गहन छानबीन किया और अज्ञात बदमाशो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई मे जुट गई है।

जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी पत्रकार सुनील तिवारी के घर शनिवार की रात अज्ञात बदमाशो ने घर के पिछे के रास्ते छत पर चढ़ गए और दरवाजा तोड़ कर घर में घुस गए। घर में रखे बक्सों को तोड़कर जेवरात व कीमती कपडा और एक बक्से में रखे मुकदमे से संबंधित कागजात उठाकर ले जाने लगे। इस दौरान घर में आहत सुन उनकी मां जग गयी और दरवाजा खोल कर शोर मचाने लगी तो एक बदमाश ने उनके उपर लोहे के राड से हमला कर आगे से दरवाजा बंद कर दिया। शोरगुल सुन एक कमरे में सो रहे तिवारी कमरे से बाहर निकलने का प्रयास किया तो उनके भी कमरे का दरवाजा बाहर से बदमाशो ने बंद कर दिये थे। तिवारी दरवाजे को तोड़कर किसी तरह कमरे से बाहर निकले और शोर मचाया। इस दौरान बदमाश मौके से फरार हो गए थे।
इस संबधब मे कोतवाली इंस्पेक्टर विजय राज सिंह ने कहा कि तहरीर के मुकदमा दर्ज़ कर कार्रवाई शुरु कर दी गई है। उन्होने अश्वस्त किया किया जल्द ही अपराधी सलाखो के पीछे होगे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY