कुशीनगर । पत्रकार के घर हुई डकैती का पुलिस ने किया खुलासा, तीन बदमाश गिरफ्तार

Shareकुशीनगर।पडरौना कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम रतनवा निवासी एक पत्रकार के घर गत माह अज्ञात हथियार से लैस बदमाशों द्वारा घर में घुसकर परिजनों को कमरे में बन्द कर...

कुशीनगर।पडरौना कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम रतनवा निवासी एक पत्रकार के घर गत माह अज्ञात हथियार से लैस बदमाशों द्वारा घर में घुसकर परिजनों को कमरे में बन्द कर की गई लूटपाट के मामले में पुलिस ने घटना का खुलासा कर दिया है। इस डकैती की घटना में शामिल तीन अभियुक्तों को नकदी रूपए व साड़ी सहित अन्य सामानों को बरामद करने में सफलता हासिल की है। अभियुक्तों के विरुद्ध दर्ज मुकदमे की धारा में बढ़ोतरी करते हुए तीनों को जेल भेज दिया गया है ,जबकि इस घटना में शामिल बाकी अभियुक्त फरार हैं।जिन्हें पुलिस ने जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है।

इस सिलसिले में पुलिस अधीक्षक राजीव नारायण मिश्र के निर्देश पर अपराधों अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी नितेश प्रताप सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में एवं विजय राज सिंह कोतवाल के नेतृत्व में उक्त गांव निवासी पत्रकार सुनील कुमार तिवारी के घर गत ६ अक्टूबर २०१८ की रात सशस्त्र बदमाशों ने उनके घर में धावा बोलकर जमकर लूटपाट किया और परिजनों को एक कमरे में बंधक बना दिया और नहीं सुधरने पर जान से मार डालने की धमकी भरा पत्र भी बिस्तर पर फेंक दिया था ।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गहन छानबीन चालू कर दिया दो दिनों तक डाग स्क्वायड टीम के मदद से पता सुराग लगाने में जुटी रही वहीं फॉरेंसिक टीम वह साइबर सेल क्राइम ब्रांच की टीम ने पहुंचकर बारीकी से छानबीन किया। पुलिस ने डकैती की घटना का पर्दाफाश करने में जुटी हुई थी। लेकिन घटना के 28 दिन बाद तीन अभियुक्तों छेदीकुशवाहा पुत्र शीतल निवासी पड़री पहलाद मद्धेशिया पुत्र बेचू निवासी आधार छपरा, विक्की पुत्र रोशन निवासी आधार छपरा थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर को मुखबीर जरिए मिली सूचना के आधार पर बड़हरा गंज रेलवे स्टेशन से तीनों को धर दबोचा तीनों ट्रेन से भागने के फिराक में थे ।पुलिसिया पूछताछ में इन तीनों अभियुक्तों ने इस डकैती की घटना का अंजाम देने की बात स्वीकार की इनके पास से साड़ियां पेटीकोट स्टील की थाली चांदी के गहने व चोरी गए 50 हजार नगद रूपों में से ₹5000 नगद भी बरामद हुआ। पुलिस ने दर्ज मुकदमे की धारा में बढ़ोतरी करते हुए तीनों अभियुक्तों को मेडिकल परीक्षण कराने के बाद जेल के लिए रवाना कर दिया। इस घटना का सफल अनावरण करने में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय राय सिंह उप निरीक्षक रामचंद्र सिंह यादव हेड कांस्टेबल मुकुट नाथ, राम सिंह यादव सर्विस लायन्स टीम व डॉग स्क्वायड टीम फारेंसिक टीम की अहम भूमिका रही। इस डकैती की घटना में अभी आधा दर्जन वांछित अभियुक्त बताये जा रहें है जिन्हें पुलिस सरगर्मी से तालाश कर रही है। पुलिस ने दावा किया है कि माल बरामदगी के साथ ही शीघ्र ही फरार अभियक्तों को भी गिरफ्तारी कर लिया जाएगा।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY