कुशीनगर । जिलाधिकारी डॉ0 अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम अंतर्गत एक आवशयक बैठक सम्पन्न की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि इस कार्यक्रम से संवंधित जनपद के सभी घरों परिवार में स्टिकर लगाया जाना है इसके लिये आंगन वाड़ी कार्यकत्रियों एवं आशा बहुओं की डियूटी लगाए जाने का निर्देश संबंधित को दिए साथ ही उन्होंने पम्पलेट ,होर्डिंग, पोस्टर सार्वजनिक स्थानों पर लगवाए जायँ। जिलाधिकारी ने कहा कि सुरक्षा और सम्मान हर नारी की पहचान है, समाज मे महिलाओं के उत्थान एवं समग्र विकास के प्रति आमजन को संकल्प लिया जाना है। इसी के तहत ये कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है उन्होंने कहा कि हर मां की बेटी चाहत है , बेटी से ही कल का भारत है, बेटी के जन्म पर उत्सव मनाया जाना , बबेटियों की हत्याओं को रोकना, तथा बेटियों को बराबरी का हक़ दिलाया जाना ।
उन्होंने कहा कि इस कार्य हेतु जनपद व विकास खंड स्तर पर टास्क फोर्स का भी गठन किया गया जिससे कि कार्यक्रम का क्रियान्वयन सही व प्रभावशाली ढंग से कराने के साथ ही आमजन को जागरूक किया जा सके ।और जिला विद्यालय निरीक्षक को सभी विद्यालयों में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किये जाने का निर्देश भी दिया गया । तथा नुक्कड़ नाटक , वैन के माध्यम से भी प्रचार-प्रसार कराने जाने का निर्देश दिया गया
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राम सूरत पांडेय, अपर जिलाधिकारी कृष्णलाल तिवार परियोजना निदेशक संजय पांडे, जिला प्रोवेशन अधिकारी विजय कुमार पांडेय ,जिला वेशिक शिक्षा अधिकारी विजय कुमार ,जिला विद्यालय निरीक्षक उदय प्रकाश मिश्र, सहित अन्य जनपदीय अधिकारी गण उपस्थित रहें।