अब पुरानी पेंशन पर दोहरी व्यवस्था नही चलेगी, कर्मचारियो की हुंकार

Shareकुशीनगर । कर्मचारी शिक्षक अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के तत्वाधान में रविंद्र नगर मुख्यालय के विकास भवन में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित कर पुरानी पेंशन बहाली से...

कुशीनगर । कर्मचारी शिक्षक अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के तत्वाधान में रविंद्र नगर मुख्यालय के विकास भवन में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित कर पुरानी पेंशन बहाली से संबंधित एक सुत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा गया। साथ ही निर्णय लिया गया कि पुरानी पेंशन बहाली तक कर्मचारी व शिक्षक आंदोलन करते रहेंगे।बाद में कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल जनपद के प्रभारी मंत्री मोती सिंह से मिलकर पुरानी पेंशन बहाली का मांग पत्र भी सौंपा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली तक हम रुकने वाले नहीं हैं। संयोजक प्रभुनंद उपाध्याय ने कहा कि प्रदेश का कर्मचारी व शिक्षक अब जाग चुका है। विशिष्ट बीटीसी के मंडल मंत्री राजेश तिवारी ने कहा कि देश में दोहरी व्यवस्था नहीं चलने वाली है।राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला संयोजक अविनाश शुक्ला ने कहा कि हम को हर हाल में सिर्फ और सिर्फ पुरानी पेंशन ही चाहिए। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष व चेयरमैन राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद राजेश शुक्ल ने कहा कि शपथ ग्रहण करते ही सांसद और विधायक पुरानी पेंशन के हकदार हो जाते हैं परंतु 62 साल तक नौकरी करने वाले कर्मचारियों को पुरानी पेंशन के हक से महरूम किया जा रहा है। जो सिर्फ समाज सेवा के नाम पर पुरानी पेंशन ले रहे हैं और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने वाले कर्मचारियों को पुरानी पेंशन से बेदखल कर रहे हैं। उनको चुनाव में कर्मचारियों की अहमियत का अंदाजा जरूर हो जाएगा। अब पुरानी पेंशन पर दोहरी व्यवस्था नहीं चलेगी। विशिष्ट के संगठन मंत्री संदीप राय और जिला उपाध्यक्ष दिलीप पांडे ने कहा कि आज के सफल धरना प्रदर्शन के बाद 28 को जनपद में प्रवेश पत्र मशाल जुलूस निकलेगा और 6 फरवरी से लेकर 12 फरवरी तक प्रदेश के सभी शिक्षक व कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे। कार्यक्रम को अमिताभ त्रिपाठी, सुनील सिंह, राम प्रकाश पांडे, अरूणेन्दर राय, नागेंद्र तिवारी आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर सुनील पांडे, राजेश तिवारी, महेश कामदार, अजय तिवारी, संजय यादव, अमर प्रकाश पांडे, अरविंद राय, किरण बाला, लक्ष्मी श्री मिश्रा, अनिल मिश्रा, नागेंद्र तिवारी, दिलीप सिंह हरेंद्र चौरसिया, संजय उपाध्याय, संजय सिंह, संजय मिश्रा, राम गति, बलराम, केसरी नंदन, जाकिर अली, कृष्ण कुमार, राकेश मणि, विजय भाई, जितेंद्र कुमार, मनोज राही आदि उपस्थित रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY