गन्ना पर्ची की समस्या को लेकर किसान पंचायत का आयोजन 27 जनवरी 2019 को : रामचन्द्र सिंह

Shareकुशीनगर । जनपद के लक्ष्मीगंज सोसाइटी पर रोजाना सैकड़ों किसानों का जमावड़ा गन्ना पर्ची की समस्या को लेकरलगा रहता है।यह समस्या थमने का नाम ही नही ले रहा है।...

कुशीनगर । जनपद के लक्ष्मीगंज सोसाइटी पर रोजाना सैकड़ों किसानों का जमावड़ा गन्ना पर्ची की समस्या को लेकरलगा रहता है।यह समस्या थमने का नाम ही नही ले रहा है। लक्ष्मीगंज परिक्षेत्र के किसानों की समस्या गन्ना पर्ची को लेकर बढ़ता ही जा रहा है। इसी क्रम किसानों द्वारा गन्ना पर्ची की समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन(भानु) के जिलाध्यक्ष रामचन्द्र सिंह को अवगत कराया। यूनियन के जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने तत्काल जिला गन्ना अधिकारी से बात किया और दिनाँक 01 जनवरी 2019 को जिला गन्ना अधिकारी से सम्बंधित एक ज्ञापन लक्ष्मीगंज सोसाइटी के अधिकारियों को सौंपा गया और उसमें मांग किया गया था की यदि किसानों के गन्ना पर्ची की समस्या एक सप्ताह में दुरुस्त नही कराया गया तो हमारा यूनियन एक पंचायत जल्द ही लक्ष्मीगंज सोसाइटी पर लगवाने के लिए मजबूर होंगे। उसके बाद भी किसानों के गन्ने की पर्ची की समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है।

आज दिनाँक 23 जनवरी 2019 को भारतीय किसान यूनियन(भानु) की जिला इकाई, कुशीनगर के जिलाध्यक्ष रामचन्द्र सिंह लक्ष्मीगंज सोसाइटी पर पहुंचे और वहां पर लगभग सैकड़ों किसानों ने गन्ना पर्ची की समस्या को लेकर वहाँ मौजूद मिले। यूनियन के जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने जब अधिकारियों से बात करनी चाही तो कोई अधिकारी वहाँ मौजूद नही मिले सिर्फ बड़े बाबू और एकाउंटेंट थे । इन दोनों लोगों ने बताया की नये गन्ना पर्यवेक्षक आये है और उनकी ट्रेनिग तीन दिन की तमकुही में चल रही है।उसके बाद यूनियन के जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने जिला गन्ना अधिकारी से बात किये तो उन्होंने ने बताया की वह जिला पर एक मीटिंग में व्यस्त है। उसके बाद बड़े बाबू से बात करके किसानों को बताया गया की दिनाँक 27 जनवरी 2019 दिन सोमवार को सुबह 10 बजे आप लोग आवे और उसी दिन गन्ना पर्ची की समस्या को लेकर एक किसान पंचायत का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर जिला सचिव चेतई प्रसाद,राधे प्रसाद,भोरिक यादव, रमई गोंड, कुसुम देवी, जुवेदा खातून के साथ अन्य किसान भी मौजूद रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY