देश हित मे शत प्रतिशत मतदान करना हम सभी का कर्तव्य है : डी एम

Shareकुशीनगर 25 जनवरी राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 अनिल कुमार सिंह ने आज प्रातः कलेक्ट्रेट स्थित निर्वाचन कार्यो को सुदृढ़ एवं निष्पक्ष सम्पादित किये...

कुशीनगर 25 जनवरी राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 अनिल कुमार सिंह ने आज प्रातः कलेक्ट्रेट स्थित निर्वाचन कार्यो को सुदृढ़ एवं निष्पक्ष सम्पादित किये जाने हेतु कन्ट्रोल रूम का उदघाटन दीप प्रज्वलित करते हुये फीता काट कर किया गया, इस दौरान उन्होंने टोल फ्री न0 1950,05564240090 तथा 18005924 का भी ट्रायल किया गया तथा कन्ट्रोल रूम में स्थापित कम्प्यूटर, सी0सी0टी0वी0 कैमरा सहित सभी का अवलोकन करने पश्चात कन्ट्रोल रूम के प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

जिला निर्वाचन अधिकारी कन्ट्रोल रूम के उदघाटन पश्चात कलेक्ट्रेट स्थित समस्त कार्यालयों के अधिकारियों/कर्मचारियों को मतदाता दिवस के अवसर पर शपथ दिलायी गयी। उन्होनें कहा कि देश हित में शत प्रतिशत मतदान करना हम सभी का कर्तव्य है। और आपका मतदान ही लोकतन्त्र की जान है इस सम्बन्ध में उन्होने मतदाताओं को जागरूक करने हेतु सभी को इस कार्य में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हुये लोकतन्त्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्नान किया।

जनपद स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस का भव्य आयोजन हनुमान इण्टर मीडिएट कॉलेज पडरौना में किया गया

इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी कृष्ण लाल तिवारी, उप जिलाधिकारी पड़रौना जी0सी0 राम, अजय नारायण सिंह, मनोज कुमार तिवारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी शाशि कुमार सिंह, जिलस सूचना विज्ञान अधिकारी मनीष कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी श्याम नारायण प्रसाद, सहित सभी अधिकारी/कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY