यहां जो शान्ति अनुभूति हो रहा है, वो देश के किसी कोने में नही है : मुख्यमंत्री हरियाणा

Shareकुशीनगर । हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के जनपद में आगमन के दौरान स्थानीय सांसद ,विधायक गण तथा जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक द्वारा जोरदार स्वागत कुशीनगर एयरपोर्ट पर...

कुशीनगर । हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के जनपद में आगमन के दौरान स्थानीय सांसद ,विधायक गण तथा जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक द्वारा जोरदार स्वागत कुशीनगर एयरपोर्ट पर किया गया। एक दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम अंतर्गत मुख्यमंत्री का आगमन प्रातः 11,20 बजे हुआ तत पश्चात जिलाधिकारी डॉ0 अनिल कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक राजीव नारायण मिश्र के साथ गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया तथा गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई।उसके बाद मुख्यमंत्री पथिक निवास पहुंचे ।और जलपान ग्रहण करने पश्चात महात्मा बुद्ध की जीवन शैली व उनके इतिहास से संबंधित प्रोजेक्टर के माध्यम से उनकी जीवनी के संबंध में जानकारी हासिल की ।

इस दौरान जनपद के सांसद व विधायक गण द्वारा जनपद और महात्मा बुद्ध के इतिहास संबंधित पुस्तक उपहार स्वरूप भेंट की गई।और मुख्य मंत्री खट्टर ने अन्तर्राष्ट्रीय पर्यटक स्थल में पहुंच कर मुख्य परिनिर्वाण स्थली का दर्शन किये। और महात्मा बुद्ध के प्रतिमा के पास बैठ कर मंत्रोच्चारण के साथ परिक्रमा भी की । और पर्यटक स्थली को देख भाव विभोर हो गये ।

तथा उन्होंने यहां की अलौकिक शक्तियों से अभिभूत हो कर कहा कि यहां जो शांति अनुभूत होरहा है वो देश के किसी कोने में नही है, जिस तरह भगवान श्री कृष्ण ने गीता का संदेश दिया उसी तरह यहां भी ज्ञान का सागर महसूस कर रहा हूँ यहां आकर अपने आप को गर्वान्वित महसूस कर रहा हूँ।इसके साथ ही साथ नई प्रेरणा का संचार हो रहा है उन्होंने सभी के लिये शांति व सुखी होने की कामना की । इस दौरान स्थानीय गाइड अभय कुमार राय द्वारा महात्मा बुद्ध स्थली के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

इस अवसर पर कुशीनगर सांसद राजेश पांडेय, विधायक कसया रजनी कांत मणि त्रिपाठी, हाटा पवन केडिया, फाजिलनगर गंगा सिंह कुशवाहा, खडडा जटा शंकर त्रिपाठी, भाजपा के जिलाध्यक्ष जे0पी0 शाही सहित जनपद के समस्त जनपदीय पदाधिकारी व अधिकारी और आदि लोग उपस्थित रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY