मदरसा बोर्ड की परीक्षा ग्यारह फरवरी से , जनपद में कुल 8845 बच्चे परीक्षा में लेंगे भाग

Shareकुशीनगर। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद, 2019 की मुन्शी ,मौलवी ,कामिल एवं फाजिल की वार्षिक परीक्षा दिनांक 11 फरवरी 2019 से 02 मार्च 2019 के मध्य प्रातः 8.00 बजे...

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद, 2019 की मुन्शी ,मौलवी ,कामिल एवं फाजिल की वार्षिक परीक्षा दिनांक 11 फरवरी 2019 से 02 मार्च 2019 के मध्य प्रातः 8.00 बजे से 11.00 बजे तथा अपरान्ह 2.00 बजे सायं 5.00 बजे सायं तक सम्पन्न होगी। इसकी जानकारी जिलाधिकारी डॉ अनील कुमार सिंह ने दी।

जनपद में कुल 8845 छात्र/छात्राओं हेतु 22 परीक्षा केन्द्र मदरसा जामिया अरबिया फैजुल उलूम परेवाटार, अहिरौली बाजार कुशीनगर , मदरसा गौसिया इम्दादुल उलूम तमकुहीराज कुशीनगर , जहीरूल उलूम निस्वा गर्ल्स मदरसा जकहा लुकपूर, पो0 – किन्नर पट्टी, कुशीनगर, मदरसा एम0 जौहर अली गर्ल्स एस0एस0 स्कुल पुर्नहा बुजुर्ग, कुशीनगर , मदरसा फैजुल उलम दा0त0 इस्लामिया जमालपुर पड़रौना कुशीनगर, मदरसा मोहम्मदिया फैजे रसूल पिपराकनक बोदा टोला कुशीनगर, मदरसा जामिया रिजविया शम्सुल उलूम रजानगर पिपराकनक कुशीनगर, मदरसा अहले सुन्नत किताबुल उलूम बेदूपार कुशीनगर, मदरसा जामिया नूनिया इशातुल इस्लाम डुमरी स्वांगीपट्टी, कुशीनगर। मदरसा अंजुमन इस्लामिया नुरूल उलूम भानपुर नकटहॉ मिश्र, कुशीनगर। मदरसा दादी सकीना गर्ल्स हा0 से0 स्कूल कुड़वा उर्फ दिलीपनगर कुशीनगर। मदरसा जैबुन निशा गर्ल्स हा0से0 पड़रौना मडुरही दुदही, कुशीनगर। मदरसा जामिया उस्मानिया गर्ल्स हाई स्कूल, उस्मान नगर दुदही, कुशीनगर। मदरसा कनीज सोगरा गर्ल्स हाई स्कूल अमननगर, पड़रौना, कुशीनगर। मदरसा शैरून निशा गर्ल्स एच0एस0 स्कूल बिशुपुरा फाजिलनगर, कुशीनगर। मदरसा तनवीरूल इस्लामिया भरपटिया, कुशीनगर। ईशमोहम्मद अंसारी कन्या उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय जंगल लुअठहा, कुशीनगर। मदरसा इस्लामिया हेमायतुल बनाम मोरवन, रामकोला, कुशीनगर। अर्शवादी गर्ल्स इण्टर कालेज ऐसबाग रेयाजनगर, मिश्रौली, कुशीनगर। मदरसा अंजुमन इस्लामिया दारूल उलूम नुरूल इस्लाम बसहिया पोस्ट कठकुईया कुशीनगर। मदरसा मिस्बाहुल उलूम पिपरा रज्जब फाजिलनगर, कुशीनगर। मदरसा मुस्ताफा उलूम बरवा छत्तर दास हाटा, कुशीनगर बनाये गये है।

जिलाधिकारी ने उक्त परीक्षा को शान्ति पूर्ण व सकुशल सम्पन्न व नकलविहीन परीक्षा कराने हेतु उप जिलाधिकारी पड़रौना कसया, हाटा, तमकुहीराज एवं कप्तानगंज को सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी को स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला बचत अधिकारीको सचल दल नियुक्त किया गया है।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY