कुशीनगर । उत्तर प्रदेश पुलिस प्रशिक्षण ट्रेनिंग सेंटर बलिया और लखनऊ से आधारभूत प्रशिक्षणोपरांत 313 नये आरक्षी जनपद कुशीनगर को प्राप्त हुए है।जिसमें 254 आरक्षी पुरूष व 59 महिला आरक्षी है, जिन्हे जनपद के विभिन्न थानो पर व्यवहारिक प्रशिक्षण हेतु नियुक्त किया गया है।

आज दिनांक 31/01/2019 को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा पुलिस लाइन्स में सभी आरक्षियों को सम्बोधित करते हुए बताया गया कि व्यवहारिक प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट अनुशासन ,आचरण व व्यवहार बनाये रखते हुए जनता के बीच पुलिस की अच्छी छवि बनाये रखे । तथा पीड़ित को सम्मान देते हुए उनकी बातो को धैर्य पूर्वक सुन कर उचित समाधान करे। नाबालिग व महिलाओ के प्रति अधिक संवेदनशील रहे और अपराध पर प्रभावी नियन्त्रण बनाए रखे।

सभी आरक्षियो को बीट एप की आवश्यकता व कार्यप्रणाली के सम्बंध में विस्तार से जानकारी देते हुए एप द्वारा घटना की सूचना ,फोटो व वीडियो तत्काल अपलोड कर उच्च अधिकारियो को प्रेषित करना बताया गया साथ ही सभी आरक्षियो के मोबाइल पर उक्त एप डाउनलोड करवाया गया ।सभी आरक्षियो को शुभकामनाएं देते हुए थानो पर रवाना किया गया । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री हरिगोविन्द मिश्र , क्षेत्राधिकारी सदर नितेश प्रताप सिंह प्रतिसार निरीक्षक उपस्थित रहे।
