यंत्रों पर अनुदान के लिये , इच्छुक किसान आठ फरवरी तक कर सकते है आवेदन

Shareकुशीनगर | जनपद में कृषि विभाग की विभिन्न योजनओं में छोटे मानव चालित कृषि यंत्र जैसे हस्तचालित नैपसेक स्प्रेयर, फुस्प्रेयर, बैटरी आपरेटेड स्प्रेयर (12 से 13 लीटर), चारा काटने...

कुशीनगर | जनपद में कृषि विभाग की विभिन्न योजनओं में छोटे मानव चालित कृषि यंत्र जैसे हस्तचालित नैपसेक स्प्रेयर, फुस्प्रेयर, बैटरी आपरेटेड स्प्रेयर (12 से 13 लीटर), चारा काटने की मशीन हस्तचालित, हैण्ड विनोइंग फेन (ओसाई पंखा), ग्राउण्ड नपाट स्ट्रीपर, इकों फ्रेण्डली लाईट टै्रप पर कृषि विभाग द्वारा योजनान्तर्गत निर्धारित अनुदान दिया जायेगा। जिसकी जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से उप कृषि निदेशक कुशीनगर आर0 के0 चौधरी ने दी।

उन्होंने बताया कि इच्छुक कृषक कृषि विभाग के रामपुर फार्म स्थित कार्यालय/विकास खण्ड स्तरीय कार्यालय में दिनांक 28 जनवरी 2019 से 08 फरवरी 2019 तक उपरोक्त यंत्रो को क्रय कर आवेदन फार्म सभी औपचारिकताओं को पूरी करते हुए जमा कर सकते है क्रय के किये जाने वाले मान चालित कृषि यंत्र/कृषि रक्षा उपकरण भारत सरकारकेएफ0एम0टी0टी0आ0 अन्य संस्थान जो भारत सरकार अथवा राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त हो, के द्वारा प्रमाणित अथवा वी0आई0एस0 या आई0एस0आई0 मार्क अवश्य होने चाहिये। कृषकों के आवेदन फार्म जनपद में प्राप्त लक्ष्यों की सीमा तक ही पहले-आओ पहले पाओ के आधार पर जमा किये जायेगे। यदि किसान का पंजीकरण डुप्लीकेट है अथवा किसान पहले से यंत्र पर अनुदान (05 वर्ष के अन्तर्गत) ले चुका है, तो योजनान्तर्गत लाभ देय नही होगा।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY