आग लगने से कई एकड़ गन्ना जल कर ख़ाक, किसानों की लाखों का नुकसान

Shareकुशीनगर। जनपद के एक गांव में बीते दिनों आग लगने से कई एकड़ गन्ने की फसल जलकर कर खाक हो गई।इस आगजनी से दर्जनों किसानों की लाखों की क्षति...

कुशीनगर। जनपद के एक गांव में बीते दिनों आग लगने से कई एकड़ गन्ने की फसल जलकर कर खाक हो गई।इस आगजनी से दर्जनों किसानों की लाखों की क्षति का अनुमान लगया जा रहा है।है।

घटना की मिली जानकारी के अनुसार पडरौना कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सनेरा गांव की है। जहाँ गन्ने के खेत में लगी आग से दर्जनों किसानों के सैकड़ों एकड़ गन्ने की फसल जल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ी ने किसी तरह आग पर काबू पाया। घटना का कारण रविवार की दोपहर एक व्यक्ति गन्ने की छिलाई के उपरांत खेत को साफ करने के लिए आग जलाना बताया जा रहा है। इस आग की चिंगारी ने गन्ने की खड़ी फसल को अपने आगोश में ले लिय और धू-धू कर जलने लगी। इसके बाद वह चीखना चिल्लाना चालू कर दिया । इस दौरान अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया था , गांव के लोगों ने इस घटना की सूचना फायर स्टेशन को दी सूचना मिलते ही पहुंची फायर स्टेशन की गाड़ी ने आग पर काबू पाया लेकिन इस आगजनी में मिश्रौली निवासी दुर्गेश , नूर मोहम्मद, समीउल्लाह, जलाल, नजमा , कमालुद्दीन, मगरू, मदन , भगवान अनिरुद्ध आदि का लगभग पांच एकड़ गन्ने की फसल का विशेष नुक्सान बताया जारहा है।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

RELATED BY