कुशीनगर । सरकारी शिक्षकों द्वारा अवैध रूप से चलाये जा रहे कोचिंग सेन्टरो के खिलाफ बेसिक शिक्षा विभाग ने शनिवार के नगर के दो कोचिंग सेन्टरो पर छापेमारी की। इस दौरान “द स्टडी प्वाइंट” कोचिंग सेन्टर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी एसएन प्रजापति ने प्राथमिक विद्यालय जंगल बेलवा के हेडमास्टर शरद कुमार गुप्ता को रंगेहाथो कोचिंग पढ़ाते हुए पकडा है। साक्ष्य के तौर पर श्री प्रजापति ने शरद कुमार गुप्ता को क्लास मे पढाते हुए वीडियो रिकार्डींग भी कराया है। फिर उसके बाद खण्ड शिक्षा अधिकारी बेलवा चुंगी स्थित स्टूडैंट ट्यूटोरियल कोचिंग पर पहुचे जहा भनक लगते ही सरकारी शिक्षक प्रेम कुमार गुप्ता कोचिंग बन्द कर फरार हो गये।। इधर पकडे गए शिक्षक द्वारा मामलें को मैनेज करने प्रयास किया जा रहा है। बीते दिनो कोचिंग के खिलाफ चलाये गए अभियान मे विशुनपुरा विकास खण्ड अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय पकडियार बरकंठी पर तैनात सहायक अध्यापक सुजीत पाण्डेय “द साइन्सविजन” कोचिंग सेन्टर पर पढ़ाते हुए रंगेहाथो पकड़े गए थे जिस पर विभाग द्वारा निलंबन की कार्रवाई पहले ही की जा चुकी है।
एक अखबार नेअवैध कोचिंग के खिलाफ लगातार खबर प्रकाशित करता रहा उसके बाद मुख्यमंत्री के पोर्टल पर सरकारी शिक्षकों द्वारा पढ़ाए जा रहे अवैध कोचिंग कोचिंग की शिकायत की गई थी जिसके जद में विभाग ने यह कार्रवाई की है।

February 2, 2019
Categories
तजा खबरें
No Comment