कुशीनगर। जनपद मुख्यालय रविन्द्र नगर धूस स्थित बुद्धा पार्क में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आज 174 जोडे एक दुजे के बंधन में बंधे। जिसमें 160 हिन्दू और 14 मुस्लिम। विवाह का कार्यक्रम धार्मिक रीतियों के अनुसार सम्पन्न कराया गया । वही मुस्लिम जोडो का निकाह कराया गया। शादी उपरान्त नवजोडो को उपस्थित जनो द्वारा भावभीनी बिदाई की गयी। आयोजित यह वैवाहिक कार्यक्रम भव्य एवं आकर्षक रहा समारोह के मुख्य अतिथि जनपद के सांसद राजेश पांडेय उर्फ गुड्डू पांडेय,कसया विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, व रामकोला विधायक रमानंद बौद्ध रहे।इन लोगो ने बर बधु को आर्शीवाद साथ – साथ उनकी वैवाहिक जीवन मंगलमय हो ।

मुख्य अतिथि श्री पांडेय ने कहा कि गरीब बेटियों की शादी भव्य व धूम-धाम से हो यह गरीब परिवारों का सपना रहता है। इस सपने को साकार करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना चलाई गयी है तथा इसकी धनराशि भी अब बढाकर 51 हजार कर दी गयी है, जिसमें से लडकी के बैंक खाते में रुपये 35 हजार की धनराशि स्थानान्तरित की जायेगी तथा 10 हजार रुपये का गृहस्थि के सामान बर-बधु को दिए जायेगें। आज आयोजित इस समारोह में शादी धूम-धाम व उन सभी सुविधाओं के साथ हुआ जो बडे खर्चो के साथ शादी करने में होती है।विधायक कसया श्री त्रिपाठी ने नवदम्पति को आर्शीवाद देते हुए कहा कि यह योजना अत्यन्त ही पुण्यित योजना है। इससे हम वर्तमान में शादी-विवाह में हो रहे फिजूल ख़र्च से भी निजात पायेगें । तथा अपनी बेटियों की शादी उसी धूम-धाम व भव्यता के साथ करेगें जो अमीर वर्गो में होता है। प्रायः गरीब परिवार जन शादी-विवाह के फिजूल खर्च के उपरान्त कर्ज के बोझ तले दब जाते है अब इससे उन्हे काफी राहत मिलेगी तथा बेटियों की शादी के लिए धन की चिंता नही रहेगी।
मुख्य विकास अधिकारी रामसूरत पांडेय ने कहा कि आगे भी इस तरह का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित कराकर अधिक से अधिक कन्याओं की शादी सम्पन्न करायी जायेगी। उन्होने नवदम्पति को आर्शीवाद दिया तथा गृहस्थि के समान अपने हाथो से दिये।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष विनय प्रकाश गौंड, भाजपा जिलाध्यक्ष जेपी शाही, लल्लन मिश्र , के साथ जिला समाज कल्याण अधिकारी, टीके सिंह, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत सहित अन्य अधिकारी गण व पार्टी कार्यकर्ता के साथ वर वधुओं के परिजन व सगे-सम्बंधी उपस्थित रहे।