पीड़ित महिलाओ को त्वरित न्याय दिलाये : अंजू चौधरी

Shareकुशीनगर । उत्तर प्रदेश शासन महिला उत्पीड़न के मामले में बेहद संवेदनशील है तथा पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने के उद्देश्य से इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन...

कुशीनगर । उत्तर प्रदेश शासन महिला उत्पीड़न के मामले में बेहद संवेदनशील है तथा पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने के उद्देश्य से इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है ।आज सर्किट हाउस रविन्द्र नगर धूस में महिला उत्पीड़न मामलो की जन सुनवाई करतें हुये ,उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चौधरी ने कही। उन्होने दोषी लोगों के विरूध कड़ी कार्यवाही करने और पीड़ित महिलाओं को राहत पहुॅचाने के लिये अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये। श्रीमती चौधरी ने कहा कि राज्य महिला आयोग द्वारा प्रदेश में महिला उत्पीड़न की रोकथाम, तथा आवेदको की सुविधा की दृष्टि से जिला स्तर पर महिला उत्पीड़न के मामलों की जन सुनवायी की जा रही है।

सर्किट हाउस रविन्द्र नगर धूस में राज्य महिला आयोग उ0 प्र0 की उपाध्यक्ष अंजू चौधरी ने उत्पीड़न से पीड़ित महिलाओ से मिलकर पूरी गंम्भीरता से उनकी व्यथा को सुना और महिला उत्पीड़न के सभी मामलों में समय से जॉच पूरी कर के दोषी लोगों के विरूध कठोर कार्यवाही करने के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिये उन्होने जोर देकर कहा कि महिला उत्पीड़न के मामलों में शासन बेहद संवेदनशील है महिला उत्पीड़न के सभी मामलों में समय से प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिये अधिकारीगण ध्यान दे। इसमे किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाय।जन सुनवायी के दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रो से आयी कुल 9 महिलाओं ने अपने उत्पीड़न से सम्बन्धित पूर्ण विवरण सहित शिकायती पत्र प्रस्तुत कर आयोग की उपाध्यक्ष से राहत दिलाने की गुहार लगाई।

श्रीमती चौधरी ने इस दौरान महिला उत्पीड़न के मामलो की समीक्षा भी की उन्होने महिला कल्याण से सम्बन्धित शासन के निर्णय एवं योजनाओं का जिले में व्यापक प्रचार प्रसार करने और मलिहाओं को जागरूक करने की दिशा में सक्रिय प्रयास करने हेतु अधिकारियों को निर्देश दी।

इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय कुमार पाण्डेय, सी0ओ0 सदर नितेश प्रताप सिंह, महिला थाना प्रभारी निरीक्षक विभा पाण्डेय, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रभा पाण्डेय, महा मन्त्री सीता सिंह के साथ अन्य अधिकारी व पार्टी के अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

RELATED BY