कुशीनगर । यूपी बोर्ड के द्वारा पिछले साल में कराए गए उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का भुगतान अब तक न हो पाने के कारण शिक्षक बेहाल है । 2018 में उदित नारायण इंटर कॉलेज ,इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का केंद्र बनाया गया था| उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के समय शिक्षकों ने मूल्यांकन का बहिष्कार किया था। जिसके कारण बोर्ड के द्वारा बनाए गए अधिकांश शिक्षकों ने मूल्यांकन का बहिष्कार किया था । तत्कालीन प्रधानाचार्य राजेश कुमार मिश्र ने शासन के निर्देश पर स्थानीय परीक्षकों को जिम्मेदारियां बांटते हुए निर्धारित समय में मूल्यांकन का कार्य पूर्ण कराया था । शिक्षकों के द्वारा किए गए कठिन परिश्रम का पारिश्रमिक भुगतान आज तक न होने के कारण परीक्षक बनाए गए शिक्षकों में अत्यंत रोष व्याप्त है । उक्त प्रकरण के बारे में वर्तमान प्रधानाचार्य उदित नारायण इंटर कॉलेज से पूछने पर बताया कि बजट नहीं है ,बजट आते ही पेमेंट करा दिया जाएगा । जबकि जिला विद्यालय निरीक्षक कुशीनगर ने बताया कि उदित नारायण का कोई पेमेंट बाकी नहीं है। दोनों में किसका कथन सही है । आम शिक्षक नहीं समझ पा रहा है | शिक्षक संगठन के एक पदाधिकारी ने बताया कि इस प्रश्न को शासन स्तर पर ले जाया जाएगा |
February 13, 2019
Categories
तजा खबरें
No Comment