मुख्यमंत्री ने दूरदर्शन प्रसारण द्वारा आगनबाड़ी और सहायिकाओ को करया जिम्मेदारीयो का बोध

Shareकुशीनगर । उत्तर प्रदेश के राजधानी लखनऊ में आज आयोजित आँगनबाड़ी कार्यकत्रियो के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के संबोधन का दूरदर्शन पर हो रहे सजीव प्रसारण को जनपद मुख्यालय सहित...

कुशीनगर । उत्तर प्रदेश के राजधानी लखनऊ में आज आयोजित आँगनबाड़ी कार्यकत्रियो के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के संबोधन का दूरदर्शन पर हो रहे सजीव प्रसारण को जनपद मुख्यालय सहित सभी ब्लाक मुख्यालयो के सभागार में टी बी पर सजीव प्रसारण को दिखाया गया।
जिलाधिकारी डा0 अनिल कुमार सिंह ने पुलिस अधीक्षक राजीव नारायण मिश्र के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में उक्त लाइव प्रसारण को जनपद की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं के साथ देखा गया।

मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के समस्त आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं को उनके द्वारा संपादित किये जा रहे कार्यों की महत्ता के तरफ ध्यान आकृष्ट कराते हुए उनकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों से भी अवगत कराया। कार्यक्रम प्रसारण के दौरान बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ, कुपोषण से मुक्ति, बेटियों के लिये एनीमिया से बचाव आदि के बारे में आंगन बाड़ी कार्यकत्रियों के योगदान की सराहना करते हुए उनके मानदेय की बढोत्तरी किये जाने का भी एलान किया ।

जिलाधिकारी डॉ0 अनिल कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री के लाइव प्रसारण के पश्चात उपस्थित समस्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं और आसाबहुओं को संबोधित करते हुए कहा कि शासन के मंशा के अनुरूप सौंपे गए कार्यों का निर्वहन पूरी लगन व निष्ठा पूर्वक करते हुए इस महत्वाकांक्षी योजना को सफल बनाने में अपना योगदान सुनिश्चित करें । तथा प्रदेश के बचपन को स्वस्थ्य रखें।तथा कुपोषण मुक्त बनाने के लक्ष्य को साकार कर इस पवित्र अभियान में हिस्सेदार बने।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी एस0के0 सिंह सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी सहित आंगन बाड़ी कार्यकत्री व सहायिका आदि उपस्थित रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY