प्रधानमंत्री ने किसान सम्मान निधि योजना सहित दस हजार करोड़ के बिभिन्न परियोजनाओ का किया शिलान्यास

Share★एक करोड़ एक लाख किसानों के खाते में पहली किस्त जारी। ★बारह करोड़ किसानों को इस योजना का लाभ दिया जायेगा। ★अवशेष किसानों खाते में एक हप्ते में पहली...

★एक करोड़ एक लाख किसानों के खाते में पहली किस्त जारी।
★बारह करोड़ किसानों को इस योजना का लाभ दिया जायेगा।
★अवशेष किसानों खाते में एक हप्ते में पहली किस्त चली जायेगी।
★हर वर्ष 75हजार करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त की जाएगी।
★ किसानों की दोगुनी आय के लिए मत्स्य पालन, कामधेनु योजना, किसान फसल बीमा योजना ,किसानों के लिए सोलर पंप, बैंकों से ऋण की सुविधा पर विशेष जोर दिये।

कुशीनगर । उत्तर प्रदेश के जनपद गोरखपुर के फर्टिलाइजर मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान सम्मान निधि योजना एवं किसान सम्मेलन का शुभारंभ सहित 10 हजार करोड़ के विभिन्न परियोजना का शिलान्यास व लोकार्पण किये। जिसका सजीव प्रसारण जनपद मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ0 अनिल कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी रामसूरत पांडेय व योजना से लाभान्वित कृषकों द्वारा देखा गया । एलईडी वैन द्वारा भी उक्त कार्यक्रम का प्रसारण रविंद्रनगर धूस चौराहे पर भारी संख्या में आम लोगो द्वारा देखा गया।

देश के समस्त सीमांत कृषकों को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाये जाने के उद्देश्य से किसान सम्मान योजना का सुभारम्भ करने पश्चात प्रधान मंत्री ने कहा कि एक करोड़ एक लाख किसानों के खाते में पहली किश्त जारी कर दी गई कुल 12 करोड़ किसानों को योजना का लाभ दिया जाना है अवशेष कृषकों के खाते में भी हफ्ते दिन में धन ट्रांसफर कर दिया जाएगा ।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष इस योजना अंतर्गत 75 हजार करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त की जाएगी । उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं के प्रति गंभीर है जिस के विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों को लाभ दिए जाने का कार्य किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री ने किसानों की आय दोगुनी करने संबंधित योजनाओं, मत्स्य पालको, कामधेनु योजना , किसान फसल विमा योजना, बैको से ऋण की सुविधा, पशुपालकों, किसान उर्जादाता योजना, किसानों हेतु सोलर पंप,स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रगति, स्वास्थ्य विमा योजना, उज्ज्वला,सौभाग्य, सहित अन्य सभी योजनाओं के सम्बंध में जानकारी देते हुई इसकी उपयोगिता पर प्रकाश भी डाला।


जिलाधिकारी डॉ0 अनिल कुमार सिंह ने जिला कृषि अधिकारी को किसान सम्मान योजना से संबंधित जनपद के समस्त पात्र कृषकों को लाभान्वित करने के साथ ही हिदायत दी कि कोई भी पात्र किसान इस महत्वपूर्ण योजना से वंचित न रहे इसके प्रति जागरूक हो कर कार्यवाही सुनिश्चित करें। इस कार्यक्रम को जिला स्तर पर तहसील स्तर पर और ब्लॉक स्तर पर भी एलसीडी व टीवी के माध्यम से किसानों को दिखाया गया ।
इस दौरान जिला कृषि अधिकारी प्यारेलाल, जिला सूचना अधिकारी मनीष कुमार गुप्ता सहित किसान सम्मान योजना के लाभार्थी गण उपस्थित रहे ।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY