अब समय आ गया है चौकीदार की चौकी ले लो ……अखिलेश

Share◆प्रधानमंत्री का चुनाव है प्रचारमंत्री का नही। ◆वही अधिकारी बाबाजी के घर जायेगे और तब तक उनका घर ढूढेगे जब तक चिलम न मिल जाय। कुशीनगर। समाजवादी पार्टी के...

◆प्रधानमंत्री का चुनाव है प्रचारमंत्री का नही।
◆वही अधिकारी बाबाजी के घर जायेगे और तब तक उनका घर ढूढेगे जब तक चिलम न मिल जाय।

कुशीनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि बाबा मुख्यमंत्री कह रहे है कि अगर संविधान नही होता तो अखिलेश यादव भैस चरा रहे होते। जरा आप लोग बताये की मेरे प्रति इस प्रकार की सोच रखने वाला व्यक्ति आप बैकवर्ड के प्रति कैसी सोच होगी? इस पर आपको विचार करना चाहिए । जिन्होंने मुख्यमंत्री आवास को गंगाजल से धुलवाया और हमारे घर अधिकारियों को भेजकर टोटी उखाड़ कर ले जाने का आरोप लगाया, हमने कहा कि जब हमारा समय आयेगा तो यही अधिकारी जायगा और तब तक बाबाजी का घर ढूढेगा जब तक वहां से चिलम ना मिल जाय। उन्होने ने समाने भीड से सीएम का फुलफार्म पूछते हुए कहा कि यह चिलम वाले बाबाजी है।

पूर्व मुख्यमंत्री श्री यादव सोमवार को पडरौना नगर के डिग्री कालेज के खेल मैदान मे आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। वह प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी पर काफी हमलावर दिखे। उन्होने कहा कि बाबा सीएम कहते थे वह कभी  नहीं हार सकते है लेकिन उपचुनाव मे गठबंधन ने उन्हें हार का स्वाद चखा दिया है। श्री यादव ने कहा कि यह पीएम का चुनाव है प्रचारमंत्री का चुनाव नहीं है। देश को नये प्रधानमंत्री की जरूरत है पुराने प्रधानमंत्री फेल हो चुके है। नोटबंदी और जीएसटी उनकी असफलता का प्रमाण है। उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि आय दुगनी करने व लागत से डेढ़ गुना मुनाफा देने का वादे का क्या हुआ? मिला आपको । सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सपा व बसपा उम्मीदवारो के पक्ष मे वोट देने की अपील करते हुए कहा कि बाबा मुख्यमंत्री की ठोको नीति से न जाने कितने परिवार प्रताड़ित हुए हैं। ठोको नीति से क्या कानून-व्यवस्था ठीक होती है। पुलिस आम लोगों को ठोंकती है और आम लोग जब मौका पाते हैं तो पुलिस को ठोंक देते हैं। इसलिए अब जनता की बारी ठोकने की है, चौकीदार व ठोंकीदार को हटाएं। उन्होंने कहा कि होशियार रहें जो पहले चाय वाला बनकर आए थे अब चौकीदार बनकर आए हैं। प्रधानमंत्री का नाम लिए बगैर यादव ने कहा कि हमने उनका कई स्थानों का भाषण सुना है। अब वह बात नहीं जो पिछली बार थी। चेहरे पर मायूसी है और कार्यकर्ता भी मायूस दिख रहे हैं। इसलिए अब समय आ गया है कि चौकीदार की चौकी ले लो। इसदौरान उन्होंने कहा कि कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि नया भारत बनाएंगे लेकिन यह नहीं बताते कि उनके नए भारत में सिर्फ नफरत होगी। धर्म और जातियों के बीच दीवार खड़ी कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अब नया प्रधानमंत्री चुनना होगा। नोटबंदी और जीएसटी उनकी असफलता का प्रमाण है। प्रधानमंत्री मोदी अब अच्छे दिन की बात नहीं कर रहे हैं। 23 मई के बाद भाजपा के लिए अच्छे दिन नहीं बल्कि फुरसत के दिन आने वाले हैं। उन्होंने कहा कि यह महागठबंधन की ताकत का असर है कि प्रधानमंत्री को एहसास हो गया है कि वह जाने वाला है।

इस दौरान मंच पर कुशीनगर लोकसभा प्रत्याशी नथुनी प्रसाद कुशवाहा, देवरिया लोकसभा प्रत्याशी विनोद जायसवाल ,
रामअवध यादव जी एमएलसी , राधेश्याम सिंह जी पूर्व राज्य मंत्री, ब्रह्माशंकर तिवारी जी पूर्व मंत्री, डॉ पुर्नवासी देहाती जी पूर्व विधायक, शम्भू चौधरी पूर्व विधायक, ब्रजेश यादव जी प्रदेश युवजन सभा, मोहम्मद इलियास अंसारी जी जिला अध्यक्ष सपा , रमेश कुमार जी जिला अध्यक्ष बसपा, विजय प्रताप कुशवाहा बसपा, विक्रम यादव जी, कासिम अली जी पूर्व विधयाक, कनकलता सिंह पूर्व सांसद, कैसर जमाल टीटू, जिलाजीत यादव ब्लाक प्रमुख, रामसुंदर निषाद एमएलसी, असगर अली बसपा, सहीद लारी बसपा, पप्पू मद्धेशिया, विजय गौतम प्रभारी बसपा, चंद्रप्रकाश यादव जिला प्रधान संघ कुशीनगर, डॉ मजीद खान, शैलेन्द्र सिंह, अधिवक्ता अरविंद कुशवाहा, मुन्ना राजभर, हरिलाल प्रजापति, सत्यनारायण पासवान, सुनैना,प्रियंका कुशवाहा, रामभवन राव, शेषनाथ यादव,परवेज आलम, विनोद जायसवाल, अशोक कुशवाहा, बनारसी यादव सहित महागठबंधन के आदि नेता व पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

RELATED BY