जनपद में 73 वा स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

Shareकुशीनगर। जनपद में 73 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया | जिलाधिकारी डॉ अनिल कुमार सिंह ने सुबह 8:00 बजे कलेक्ट्रेट पर तिरंगा फहराया |उसके बाद...

कुशीनगर। जनपद में 73 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया | जिलाधिकारी डॉ अनिल कुमार सिंह ने सुबह 8:00 बजे कलेक्ट्रेट पर तिरंगा फहराया |उसके बाद कलेक्ट्रेट परिसर में पत्नी ममता सिंह के साथ पौधारोपण किया| इस दौरान उन्होंने जनपद वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता की मूल अवधारणा को जीवन में उतारने की बात बताई| इस अवसर पर कई जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे |
वहीं पुलिस अधीक्षक राजीव नारायण मिश्र ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पुलिस लाइन में ध्वजारोहण किया| ध्वजारोहण के बाद एसपी श्री मिश्र सहित वहां मौजूद सभी पुलिसकर्मियों ने तिरंगे को सलामी दी ||राष्ट्रगान के बाद एसपी ने मौजूद सभी पुलिसकर्मियों को भारत देश की रक्षा और संप्रभुता को अक्षुण्ण बनाए रखने की शपथ दिलाई |इस दौरान पुलिस सेवा में विशिष्ट योगदान देने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित भी किया| पुलिस अधीक्षक ने पुलिस के जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम भले ही आजाद हो गए हैं लेकिन देश के प्रति आज भी हमारी जिम्मेदारी कम नहीं हुई है| आज भी देश विरोधी तत्वों से हमें सचेत रहने की जरूरत है |हमें अपने देश के विकास में योगदान देना चाहिए जिससे हमारे देश फिर से सोने की चिड़िया बन सके|
हाटा बाजार से प्राप्त सूचना के अनुसार बृहस्पतिवार को स्वतंत्रता दिवस का पर्व तहसील मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में जय हिंद की जय घोष लगते हुए तिरंगे को लहरा कर धूमधाम से मनाया गया| तथा कसया महर्षि अरविंद इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य चंद्रिका शर्मा ने ध्वजारोहण की वही कुशीनगर नगर पालिका में अध्यक्ष सबीरा खातून ने ध्वजारोहण किया। सरकारी कार्यालयों विद्यालयों सहित निजी प्रतिष्ठानों पर देश की शान तिरंगे को फहरा कर सलामी दी गई |वहीं स्कूली बच्चों ने देश को आजाद कराने में अपना सब कुछ न्योछावर कर देने वाले शहीद अमर सपूतों के नाम का नारा लगाते हुए प्रभातफेरी निकालकर वातावरण को देश भक्ति से ओतप्रोत कर दिया| तहसील मुख्यालय पर एसडीएम प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने तहसीलदार की उपस्थिति में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी| जबकि नगर पालिका परिषद व शहीद स्मारक पर विधायक पवन केडिया और अधिशासी अधिकारी अजय कुमार सिंह नगर पालिका अध्यक्ष मोहन वर्मा, कोतवाली परिसर में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी चिकित्सा अधिकारी , खंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार गुप्ता, श्रीनाथ संस्कृत के अध्यक्ष जयप्रकाश पांडेय, राजेश कुमार चतुर्वेदी ,इंडियन पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर डॉक्टर ज्ञानेश कुमार सिंह, सेंट जोसेफ स्कूल पर विद्यालय के प्रधानाचार्य जीतेंद्र मद्धेशिया ,लिटिल फ्लावर स्कूल पर प्रवीन कुमार श्रीवास्तव, एसबीएन अकैडमी पर प्रधानाचार्य अशोक कुमार तिवारी, जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसपी सिंह समाज कल्याण इंटरमीडिएट कॉलेज मनसा छापर के प्रधानाचार्य नंदकिशोर यादव, आदर्श कृषक इंटरमीडिएट कॉलेज मनीकौरा (गोलाघाट) के प्रधानाचार्य सतीश यादव ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी| इंडियन पब्लिक स्कूल, लिटिल फ्लावर ,संस्कृत महाविद्यालय , के बच्चों ने अमर शहीदों का नारा लगाते हुए वातावरण देशभक्ति से सराबोर कर दिया |
स्थानीय नगर पडरौना स्थित रेडियो प्रज्ञा पर प्रबंध निदेशक रेडियो प्रज्ञा परशुराम श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया| इस अवसर पर रेडियो प्रज्ञा के मैनेजर तेज नारायण श्रीवास्तव ,उप कार्यक्रम नियंत्रक आरके भट्ट ,आर जे कुंवर रैना, आरजे नव्या, आर जे कृतिका ,आरजे कार्तिकेय ,अनूप लाल श्रीवास्तव ,सागर पांडे, सुजीत कुमार ,आर जे अहाना, सहित रेडियो प्रज्ञा की पूरी टीम उपस्थित रही |
पंडित दया शंकर उपाध्याय इंटर कॉलेज मेंउदित नारायण स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र नेता शिवम उपाध्याय ने,भारतीय इंटर कॉलेज में प्रबंधक एन पी कुशवाहा ने ,उदित नारायण इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य जगमोहन तिवारी, हनुमान इंटर कॉलेज में प्रबंधक मनोज सारस्वत एवं प्रधानाचार्य शैलेंद्र दत्त शुक्ल ने ध्वजारोहण किया और बच्चो को शपथ दिलाई |


कप्तानगंज से प्राप्त सूचना के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के द्वारा विधानसभा क्षेत्र 335 रामकोला के कप्तानगंज मंडल में नगर पंचायत कप्तानगंज के सभागार में आयोजित विजय संकल्प दिवस मंडल अध्यक्ष रविंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में संपन्न हुआ | कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक एवं राष्ट्रीय परिषद सदस्य दीप लाल भारती ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूरे देश में ऐतिहासिक विकास कर रही है |आज जम्मू और कश्मीर से धारा 370 को हटाने का ऐतिहासिक निर्णय कर देश के लोगो का दिल जीत लिया है| आज हम सब को मिलकर देश के विकास के लिए काम करने की आवश्यकता है| नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि शिव शंकर अग्रहरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जो काम किया है वह ऐतिहासिक है| देश में मोदी और प्रदेश में योगी की लहर है| हर गरीबों की सरकार योजनाओं का लाभ मिल सके इसके लिए प्रधानमंत्री जी गंभीर है |जिसका जीता जागता प्रमाण जनता के सामने रोज मिल रहा है| इस दौरान राम प्रताप सिंह, एडवोकेट राधेश्याम दीक्षित, सुषमा शर्मा, वीरेंद्र पांडे, विनोद गुप्ता ,छोटे लाल अग्रहरि, हरिराम गुप्ता ,आनंद सिंह, राम प्रसाद यादव, ब्रह्मा शंकर ,विनोद शर्मा, मुकेश सिंह, किशन , कन्हैया गुप्ता, विजय कनौजिया, बाबूलाल कन्नौजिया आदि लोग उपस्थित रहे |


पडरौना में भीबीडी इंटरनेशनल स्कूल में स्वतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया |मैनेजिंग डायरेक्टर शिवा दत्त मिश्रा ने झंडारोहण किया, फिर बच्चों ने अपने कार्यक्रम प्रस्तुत किए |शिवम, अंशिका, दिव्या ,अंजली, शिवम गुप्ता ,अभिनव और देवास ने
इंग्लिश में स्पीच दिया |दिव्या, अंशिका ,अंजली ,अंशुल ,आयुषी, काव्या ,अक्षरा, आराध्य,कृतिका और वंशिका ने डांस प्रस्तुत किया| स्कूल की टीचर स्नेहा मल, प्रतिमा श्रीवास्तव ,स्मृति सिंह, वर्षा राय और मेनका कुशवाहा ने प्रोग्राम तैयार करवाया| सुनीता तिवारी ने कार्यक्रम का संचालन किया| बच्चों को पेन ,पेंसिल, इंस्ट्रूमेंट बॉक्स ,और मिठाई देकर विदा किया गया |किडजी पडरौना में डॉक्टर मारकंडे जायसवाल के द्वारा झंडारोहण किया गया तथा किड्जी के बच्चों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया|

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

RELATED BY