फोर्स की देखरेख में मिश्रौली डोल सकुशल संपन्न

Shareकुशीनगर। जिले का चर्चित मिश्रौली डोल मेला शनिवार को फोर्स की देखरेख मे सौहार्दपूर्वक माहौल में सकुशल संपन्न हो गया। धार्मिक उल्लास के साथ परंपरागत रूप से मनाये जाने...

कुशीनगर। जिले का चर्चित मिश्रौली डोल मेला शनिवार को फोर्स की देखरेख मे सौहार्दपूर्वक माहौल में सकुशल संपन्न हो गया। धार्मिक उल्लास के साथ परंपरागत रूप से मनाये जाने वाला डोल मेला हर साल भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के दुसरे आयोजित किया जाता है। मेला मे मनोहारी झाकी और क्षेत्र के खिलाडियो के हैरतंगेज करतब आकर्षक का केन्द्र रहा।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दुसरे दिन आयोजित मेला मे मिश्रौली सहित विश्रामपट्टी, सोहरौना, सनेरा मल्ल छपरा, पकड़ी, परसौनी, बरकण्टी, पकड़ियार, मेहंदीगंज, सौनहा, अधार छपरा, सिरसिया शिवाला टोला, दलबहादुर छपरा, कोइरी टोला, चंद्रपुर, सहुआडीह, सुसवलिया, पटेरहा मंगलपुर आदि गांवों से विधिवत पूजा-अर्चना के बाद भगवान श्रीकृष्ण का डोल आयोजक मण्डल द्वारा उठाया गया जो अपने क्षेत्र की परिक्रमा करते हुए मिश्रौली बाजार पहुचा। इस दौरान पुलिस के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात रहे।
मेला में कुशीनगर , देवरिया व महराजगंज जनपद की पुलिस बल ड्यूटी पर तैनात किए गये थे। साथ ही इसके एक कंपनी पीएससी बल , एक कंपनी एस‌एसबी के जवान, क्यूआरटी, फायर ब्रिगेड, ट्रैफिक पुलिस, होम गार्ड और महिला पुलिस फोर्स भी मौजूद रही। इसके अलावा मेले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दो सीओ, 6 थाना प्रभारी, 45 एस‌आई, 350 कांस्टेबल, 35 महिला कांस्टेबल तैनात किये गये थे। देर शाम डोल मेला के संपन्न होने के बाद प्रशासन की मौजूदगी में डोल को उनके पूर्ववत स्थान पर पहुंचाया गया।


प्रशासन का प्रयास की सराहना
अति संवेदनशील माने जाने वाले मिश्रौली डोल मेला को सकुशल संपन्न कराने को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन की भूमिका काफी महत्वपूर्ण रही। लगभग एक पखवारे पूर्व पुलिस प्रशासन ने पूर्व में हुए विवादों का संज्ञान लेते हुए मिश्रौली, अधार छपरा, खड्डा बुजुर्ग गांवों में दोनों समुदाय के लोगों के साथ पीस कमेटी की बैठक कर सौहार्द पूर्वक माहौल में डोल मेला संपन्न कराने का आह्वान किया था। शांति-व्यवस्था के लिए दोनों समुदाय के लोगों की जिम्मेदारी तय कर दी गई थी, जिसके परिणामस्वरूप आपसी सौहार्द के साथ शान्ति पूर्ण ढंग संपन्न हो गया।

डीएम , एसपी ने लिया जायजा
मिश्रौली डोल अतिसंवेदनशील होने के कारण जिला प्रशासन पुरी तरह सर्तक रहा। जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक विनोद मिश्रा मौके पर पहुंचकर जायजा लिया । बाद मे दोनो अधिकारी पुलिस चौकी पहुचे यहा से पल पल की जानकारी लेते रहे।

मौजुद रहे एसडीएम और सीओ
मिश्रौली डोल मेला मे भगवान श्रीकृष्ण का डोल उठने से लेकर मेला के समापन व डोल को निर्धारित रास्ते से निर्धारित जगह पर पहुचाने तक फोर्स के साथ साथ एसडीएम और सीओ मुस्तैदी मे लगे रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

RELATED BY