जिलाधिकारी ने यूनिक आईडी हेतु , आवेदन पत्र ऑनलाइन कराने के लिए तिथिवार सभी खण्ड विकास अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश

Shareकुशीनगर ।। जिलाधिकारी डा0 अनिल कुमार सिंह ने दिव्यांगजनो को कृत्रिम अंग/ सहायक उपकरण हेतु चिन्हीकरण तथा यूनिक आईडी कार्ड हेतु आवेदन पत्र ऑन लाईन कराये जाने हेतु तिथिवार...

कुशीनगर ।। जिलाधिकारी डा0 अनिल कुमार सिंह ने दिव्यांगजनो को कृत्रिम अंग/ सहायक उपकरण हेतु चिन्हीकरण तथा यूनिक आईडी कार्ड हेतु आवेदन पत्र ऑन लाईन कराये जाने हेतु तिथिवार सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है।

डा0 सिंह ने बताया कि समस्त ऐसे पात्र दिव्यांग जन जिन्हें चलने में असुविधा होती है, तथा उन्हें विगत तीन वर्षों के अंदर सहायक उपकरणजैसेट्राईसायकिल,व्हीलचेयर,बैसाखी,आदि प्राप्त न हुआ हो तथा 05 वर्ष से 18 वर्ष तक के ऐसे विकलांग जिनका पैर मुड़ गया हो, का करेक्टिव सर्जरी हेतु चिन्हीकरण एवं दिव्यांगजनो के यूनिक आईडी कार्ड के लिए जन सुविधा केंद्र द्वारा ऑनलाइन कर लाभान्वित कराये जाने हेतु सभी विकास खण्डों में अलग-अलग तिथि का निर्धारण किया गया है,

जिलाधिकारी ने विकास खण्ड सुकरौली में उक्त कार्य हेतु दिनांक 28.अगस्त 2019, कप्तानगज में 29.अगस्त. मोतिचक में 30.अगस्त., हाटा में 31 अगस्त 2019, कसया विकास खण्ड परिसर में 02 सितंबर, रामकोला में 03 सितंबर, फाजिलनगर में 04 सितंबर, तमकुहीराज में 05 सितंबर, सेवरही में 06 सितंबर, दुदही में 07 सितंबर , पड़रौना विकास खण्ड परिसर में 09 सितंबर, विशुनपुरा में 11 सितंबर, नेबुआनौरंगिया में 12 सितंबर, व खडडा विकास खण्ड परिसर में दिनांक 13 सितंबर 2019 को शिविर का आयोजन कर दिव्यांगजनो को लाभान्वित किये जाने का कार्य किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि दिव्यांग जन शिविर स्थल पर अपने आधार कार्ड , दो फोटो, दिव्यांगता प्रमाणपत्र, सहित आय प्रमाण पत्र (तहसील अथवा ग्राम प्रधान द्वार निर्गत) को साथ मे अवश्य लाएं।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

RELATED BY