कृषकों के हितों को ध्यान रखे अधिकारी गण – मंडलायुक्त

Shareकुशीनगर नेशनल मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन एंड टेक्नोलॉजी के सब ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना के अंतर्गत कृषक वैज्ञानिक संवाद एवं किसान गोष्ठी का आयोजन जनपद के कसया तहसील के...

कुशीनगर नेशनल मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन एंड टेक्नोलॉजी के सब ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना के अंतर्गत कृषक वैज्ञानिक संवाद एवं किसान गोष्ठी का आयोजन जनपद के कसया तहसील के सभागार में हुआ। जिस के मुख्य अतिथि आयुक्त गोरखपुर मंडल गोरखपुर जयंत नार्लीकर ने कृषि संवाद एवं गोष्टी में जनपद के कई कृषकों ने अपनी अपनी बातों को गन्ने से लेकर अन्य फसलों के उत्पादन में उत्पन्न समस्याओं को लेकर रखी । जिस पर योजना के कृषि वैज्ञानिकों सुझाव दिए गोष्ठी दौरान प्रमुख जनपद किसानों में छोटेलाल सिंह शत्रुघ्न साई ओम प्रकाश गुप्ता उदयभान मल ने गन्ने की पर्ची में आने वाली समस्या गन्ने की घटतौली, गन्ना मूल्य भुगतान, की उत्पन्न समस्या, जल निकासी की समस्या तथा ऋण माफी व प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना की धनराशि प्राप्त न होने के संबंध में अवगत कराया गया, गन्ने की पर्ची की समस्या पर उप गन्ना आयुक्त एवं जिला गन्ना अधिकारी द्वारा कृषकों को नवीन व्यवस्था के संबंध में विस्तार से अवगत कराया तथा आश्वश्त किया गया । उन्होंने बताया कि वर्तमान सत्र में चीनी मिलों को समय से चालू करा दी जाएगी और गन्ना मूल्य का भुगतान भी समय से कराया जाएगा , इसके अतिरिक्त संयुक्त कृषि निदेशक गोरखपुर मंडल द्वारा ऋण माफी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के संबंध में कहा कि जिन को धनराशि प्राप्त नहीं हुआ है उन्हें प्रत्येक दशा में प्राप्त होगा कहा गया साथ ही प्रधानमंत्री मानधन योजना के संबंध में कृषक बंधु को विस्तार से अवगत कराते हुए इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने एवं दिनांक 30 व 31 अगस्त को प्रत्येक विकासखंड पर आयोजित कर पंजीकरण कराए जाने हेतु अनुरोध किया गया किसानों द्वारा बाढ़ की समस्या को बताते हुए शासन स्तर को अवगत कराने की मांग की आयुक्त गोरखपुर मंडल द्वारा गोष्ठी में उपस्थित सभी किसानों द्वारा गन्ना जल निकासी कृषि से जुड़ी जिन समस्याओं से अवगत कराया गया उसके बारे में आयुक्त ने क्रमवार विभिन्न अधिकारियों को क्रमवार निर्देशित किया गया आयुक्त महोदय द्वारा अवगत कराया गया कि कई नहर वर्तमान में विलुप्त मान हो गई हैं शिल्ट की वजह से ओवरफ्लो हो रहा है इसके संबंध में जिलाधिकारी को आदेशित किया गया है कि अपने स्तर से टीम गठित कर सत्यापन कराते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाए, उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड को कृषकों की सुरक्षा कवच की संज्ञान लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी, अग्रणी जिला प्रबंधक बैंक जिला कृषि अधिकारी को निर्देश दिया गया कि संयुक्त बैठक कर प्रत्येक दशा में सुनिश्चित करें कि जनपद के समस्त बैंक शाखाओं द्वारा अपने कार्य दिवस में कितने की केसीसी पर निर्णय पक्ष या विपक्ष में लिया गया है कृषकों से कम से कम कागजात मांगा जाए एवं उन्हें कम से कम समय में किसान क्रेडिट कार्ड जारी किए जाएं। बैठक में मंडल मंडल आयुक्त जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक संयुक्त विकास आयुक्त गोरखपुर मंडल उप गन्ना आयुक्त उप कृषि निदेशक कुशीनगर संयुक्त कृषि निदेशक गोरखपुर मंडल जिला गन्ना अधिकारी जिला कृषि अधिकारी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट भूमि संरक्षण अधिकारी कुशीनगर आदि उपस्थित रहे

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

RELATED BY