जनपद के 129 मुसहर बस्ती में 25 अगस्त से 31 अगस्त तक स्वास्थ्य शिविर आयोजित …मुख्य चिकित्सा अधिकारी

Shareकुशीनगर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 हरि चरण सिंह ने बताया कि जनपद के समस्त 129 मुसहर बाहुल्य ग्रामों में स्वास्थ्य शिविर दिनांक 25-8-2019 से 31-8- 2019 तक चलाया जा रहा...

कुशीनगर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 हरि चरण सिंह ने बताया कि जनपद के समस्त 129 मुसहर बाहुल्य ग्रामों में स्वास्थ्य शिविर दिनांक 25-8-2019 से 31-8- 2019 तक चलाया जा रहा है, इन स्वास्थ्य शिविरों में खांसी, बुखार, डायरिया, छय रोग, कुष्ठ रोग,मलेरिया आदि रोगों की जांच एवं उपचार किया जा रहा है, उन्होंने बताया कि दिनांक 25 2019 को 44 मूसहर बाहुल्य ग्रामों में शिविर लगाया गया जिसमें 2730 मरीज देखे गए, तथा 26-8- को 30 मुसहर बाहुल्य ग्रामों में शिविर लगाया गया जिसमें 1772 मरीज तथा दिनांक 27 -8-19 को 21 मुसहर बाहुल्य ग्रामों में 1364 मरीज देखे गए इसमें अब तक कुल खांसी के 768 बुखार के 1828 डायरिया के 266 बच्चों का टीकाकरण 319, कुष्ठ के 46, एवं मलेरिया में 1783 व्यक्तित्यों के खून की जांच की गई जिनमे मलेरिया नेगेटिव पाया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने आमजन से अपील किया है कि स्वास्थ्य शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और रोग की जांच एवं उपचार करावे तथा बीमार होने पर तुरंत क्षेत्रीय आशा एवं एएनएम से संपर्क करें, इलाज के लिए 108 एवं 102 एंबुलेंस बुलाकर मरीज को स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाएं एंबुलेंस की सुविधा 24 घंटे उपलब्ध है।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

RELATED BY