प्याज लदी लूटी गयी ट्रक बरामद, घटना में प्रयुक्त बोलेरो व तमंचा के साथ 05 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

Shareकुशीनगर आज दिन शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि थाना कसया अंतर्गत बीते दिन बदमाशों ने प्याज...

कुशीनगर आज दिन शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि थाना कसया अंतर्गत बीते दिन बदमाशों ने प्याज लदी ट्रक को लूट लिया था । जिसका मुकदमा पंजीकृत कसया थाना में वादी राजेश कुमार वर्मा पुत्र त्रिभुवन वर्मा सा0- घूरकुवा पोस्ट सुकरौली थाना गौर जनपद बस्ती द्वारा कराया गया था ।

घटना स्थल वाड़ीपुल के पास से कुछ अज्ञात बदमाशों द्वारा प्याज लदी हुई ट्रक वाहन सं0- MH-04-HY-8212 लूट ली गयी थी। लूटी गई प्याज की कीमत लगभग 39 लाख आंकी गयी है। जिसके सम्बन्ध मे थाना कसया पर वादी श्री राजेश कुमार वर्मा उपरोक्त द्वारा अभियोग बनाम अज्ञात पंजीकृत कराया गया था। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर एंव अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा तत्काल घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए घटना के अनावरण हेतु टीम गठित कर आवश्यक निर्देश दिये गये थे। पुलिस टीम द्वारा घटना को विकसित कर घटना में शामिल 05 अभियुक्तों को आज दिनांक 30.08.2019 को स्वाट व थाना कसया की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर सेखवनिया व बतरौली से 5 नफर लूटेरे क्रमशः 1. मनोज गुप्ता पुत्र मगधू गुप्ता निवासी खोराबार वार्ड नं0 14 गणिनाथनगर थाना कसया जनपद कुशीनगर, 2. राजकिशोर चौहान पुत्र लल्लन चौहान निवासी चौराखास थाना पड़रौना जिला कुशीनगर, 3. सुभाष गुप्ता पुत्र राधेश्याम निवासी छावनी थाना को0 पड़रौना कुशीनगर, 4. विजय यादव पुत्र रामसेवक यादव निवासी सोहनरिया थाना कसया जनपद कुशीनगर, 5. भोला उर्फ दीपक पटेल पुत्र लालबिहारी निवासी धर्मपुर बुजुर्ग थाना कसया जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गयी ट्रक नं0 MH 04 HY 8212 (चौदह टायर) मय 397 बोरी लदी प्याज, 5 अदद मोबाईल व अभियुक्त राजकिशोर चौहान के कब्जे से एक अदद तमंचा व 2 कारतूस 315 बोर बरामद कर घटना का सफल अनावरण किया गया तथा घटना में प्रयुक्त बोलेरो नं0 UP 57 K 2273 की भी अभियुक्तगण के कब्जे से बरामदगी की गयी। अभियुक्त राजकिशोर चौहान के पास से बरामद अवैध शस्त्र के संबन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 514/19 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1. मनोज गुप्ता पुत्र मगधू गुप्ता निवासी खोराबार वार्ड नं0 14 गणिनाथनगर थाना कसया जनपद कुशीनगर।
2. राजकिशोर चौहान पुत्र लल्लन चौहान निवासी चौराखास थाना पड़रौना जिला कुशीनगर।
3. सुभाष गुप्ता पुत्र राधेश्याम निवासी छावनी थाना को0 पड़रौना कुशीनगर।
4. विजय यादव पुत्र रामसेवक यादव निवासी सोहनरिया थाना कसया जनपद कुशीनगर।
5. भोला उर्फ दीपक पटेल पुत्र लालबिहारी निवासी धर्मपुर बुजुर्ग थाना कसया जनपद कुशीनगर।

बरामदगी का विवरण
1. ट्रक नं0- MH 04 HY 8212 (कीमत लगभग- 32 लाख रूपये)।
2. 397 बोरी प्याज (कीमत लगभग- 7 लाख रूपये)।
3. घटना में प्रयुक्त बोलेरो नं0 UP 57 K 2273
4. एक अदद कट्टा व 2 कारतूस 315 बोर।
5. अभियुक्तगण के कब्जे से 5 अदद मोबाईल।

गिरफ्तारी करने वाली टीम-
SHOज्ञानेन्द्र कुमार राय थाना कसया, निरीक्षक श्री आनन्द कुमार गुप्ता स्वाट टीम, निरीक्षक जितेन्द्र सिंह, उ0नि0 श्री रामचन्द्र सिंह यादव, हे0का0 मुबारक खां,
सुशील कुमार सर्विलांस सेल,
अरविन्द राय, का0 मनोज यादव , राकेश कुमार यादव ,
सचिन कुमार , कमलेश यादव,
अशोक कुमार सिंह स्वाट टीम गोस्वामी स्वाट टीम जनपद कुशीनगर आदि थे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

RELATED BY