कुशीनगर जिलाधिकारी डॉ अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में शैक्षिक सत्र 2019 में छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के अंतर्गत विशेष अभियान कार्यशाला का आयोजन कलक्ट्रेट सभागार में संपन्न किया गया बैठक दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी टीके सिंह द्वारा संज्ञान में लाया गया कि छात्रों द्वारा छात्र वृत्ति फॉर्म ऑनलाइन हो जाने के बावजूद संस्थान द्वारा फॉरवर्ड नहीं किए जा रहे हैं ।
उन्होंने बताया कि विभिन्न प्रकार के छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत बच्चों द्वारा ऑन लाइन फॉर्म सम्मित किए जाने के बावजूद शैक्षिक संस्थान फॉरवर्ड नहीं कर रहे हैं जिसे जिलाधिकारी द्वारा एक सप्ताह के अंदर हर हाल में सभी प्रधानाचार्य को कार्यवाही पूर्ण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया । बैठक दौरान विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य द्वारा मांग की गई की विगत वित्तीय वर्ष में योजना अंतर्गत छात्रों एवं संस्थान द्वारा प्रक्रिया पूर्ण होने के बावजूद अभी तक छात्रवृत्ति योजना का लाभ नहीं मिला जिस के क्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा बताया गया कि जो भी बच्चे 75% की उपस्थिति पूर्ण करते हैं उन्हें योजना का लाभ मिलेगा तथा किसी भी संस्थान को सेमेस्टर पूर्ण न होने की दशा में छात्रवृत्ति का लाभ नही मिलेगा।
बैठक दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी ने कन्या सुमंगला योजना से संबंधित विधिवत जानकारी देते हुए उपस्थित सभी प्रधानाचार्य गणो से अधिक से अधिक वच्चियों को लाभान्वित किये जाने की अपेक्षा की गई। उन्होंने बताया कि जनपद के लक्ष्य के सापेक्ष अभी भी बहुत ही कम फॉर्म जमा किया गया है इस क्रम में उन्होंने सभी के द्वारा अपने स्तर से प्रचार-,प्रसार किये जाने हेतु सभी से सहयोग की अपेक्षा की गई।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा बैठक में सभी प्रधानचार्य गणो से विद्यालय में उपलब्ध कराए गए एल्बेंडाजोल की गोली प्रत्येक छात्रों को खिलाएं जाने की बात कही ।
जिलाधिकारी डॉ0 सिंह ने उक्त बैठक उपरांत जिला सलाहकार समिति की बैठक करते हुए समिति के सदस्यों द्वारा जागरूक हो कर कार्य करने के साथ ही निष्क्रिय युवा मंडलों को सक्रिय करने हेतु नए युवा मंडलों का गठन करने हेतु निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित गरीब हित की योजनाओं में किसी प्रकार की लापरवाही न कि जाय, पात्र व्यक्ति को उस योजना से लाभान्वित अवश्य की जाय।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरि चरण सिंह डॉ हरि चरण सिंह मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एस0के0 सिंह, जिला विद्द्यालय निरीक्षक उदय प्रकाश मिश्र, बी0एस0ए0 अरुण कुमार, समन्वयक युवा सलाहकार समिति विकास तिवारी, सहित अन्य जनपदीय अधिकारी व जनपद के विभिन्न विद्द्यालयों के प्रधानाचार्य गण उपस्थित रहे