आई0जी0आर0एस0/सी0एम0 हेल्पलाइन सन्दर्भो का तत्काल निस्तारण कर, आख्या जनसुनवायी पोर्टल पर अपलोड करें सम्बन्धित अधिकारी – जिलाधिकारी

Shareकुशीनगर। जिलाधिकारी डॉ0 अनिल कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में सभी कार्यालयाध्यक्ष व विभागाध्यक्ष के साथ आई0जी0आर0एस0/सी0एम0 हेल्पलाइन सन्दर्भों की समीक्षा बैठक...

कुशीनगर। जिलाधिकारी डॉ0 अनिल कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में सभी कार्यालयाध्यक्ष व विभागाध्यक्ष के साथ आई0जी0आर0एस0/सी0एम0 हेल्पलाइन सन्दर्भों की समीक्षा बैठक की। समीक्षा के दौरान विभिन्न स्तरो से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण/अपलोड कराये जाने में गुणवत्ता/समयबद्धता सुनिश्चित न करने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए समस्त जनपद स्तरीय, समस्त तहसील स्तरीय, समस्त विकासखण्ड स्तरीय तथा समस्त थाना स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सभी सम्बन्धित अनिस्तारित जनसुनायीआई0जी0आर0एस0/सी0एम0 हेल्प लाइन सन्दर्भो का तत्काल निस्तारण कर आख्या जनसुनवायी पोर्टल पर अपलोड कराना सुनिश्चित करें तथा भविष्य में भी जनसुनवायी प्रणाली आई0जी0आर0एस0 पर प्राप्त होने वाली जनशिकायतों के निस्तारण की कार्यवाही निर्धारित तिथि तक गुणवतायुक्त कर आख्या अपलोड कराना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि जन शिकायतो का समयान्तर्गत एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नही होगी। जनसुनवायी प्रणाली पर प्राप्त सन्दर्भो के निस्तारण में यदि किसी प्रकार की लापरवाही संज्ञान में आती है तो उसे गम्भीरता से लेते हुए सम्बन्धित के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। उन्होने समस्त अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायती पोर्टल को प्रत्येक कार्य दिवस में शामिल कर आई हुई शिकायतों का निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होने यह भी निर्देश दिया कि जिस भी शिकायत का निस्तारण किया जाये उसमें गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाये।

जिलाधिकारी ने सभी को निर्देशीत किया कि प्रत्येक सप्ताह को शुक्रवार को शायंकाल 04ः00 बजे समीक्षा होगी, यदि उक्त दिवस को अवकाश है तो बैठक अगले कार्यदिवस को आहूत की जायेगी। बैठक में सम्बन्धित अधिकारी ही प्रतिभाग करंेगे , उन्होंने कहा कि राजस्व से संबंधित/भूमि विवाद जैसे मामलों को संबंधित थाने पर भेजा जाए।
जिला सूचना विज्ञान अधिकारी द्वारा इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों से अपेक्षा की गई कि ऑन लाइन प्राप्त शिकायतों/ पोर्टल की आईडी व पासवर्ड अधिकारी गण अपने पास रखे ,
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार, अपर जिलाधिकारी विंध्यवासिनी राय, उप जिलाधिकारी पड़रौना रामकेश यादव, कसया अभिषेक कुमार पाण्डेय, खडडा दिनेश कुमार, तमकुही अरविंद कुमार, हाटा प्रमोद कुमार, कप्तान गंज राशिद अनवर सहित अन्य सभी विभागो के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

RELATED BY