डी एम ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत ,प्रचार वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

Shareकुशीनगर आज दिन सोमवार को प्रातः जिलाधिकारी डॉ0 अनिल कुमार सिंह ने रविंन्द्र नगर धूस स्थित प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत प्रचार वाहनों को...

कुशीनगर आज दिन सोमवार को प्रातः जिलाधिकारी डॉ0 अनिल कुमार सिंह ने रविंन्द्र नगर धूस स्थित प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों सहित जन सामान्य से अपील करते हुए कहा कि अपने गांव,ब्लॉक, और देश को रोग मुक्त कराने के लिए अपनी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें,

उन्होंने इस अवसर पर सभी को व्यक्तिगत साफ सफाई और स्वच्छता अपनाने के लिए आमजन को प्रेरित करेंगें। संचारी रोग हमारे गांव अथवा छेत्र में रहने वाले परिवारों को आर्थिक नुकसान का एक बड़ा कारण हो सकते हैं, साथ ही उन्होंने संचारी रोग से लड़ाई में हर संभव प्रयास करने पर जोर दिया ताकि हमारे परिवार व समाज इन रोगों से मुक्त रहे। यदि हमारे गांव अथवा आस पास के छेत्र में कोई व्यक्ति बुखार से पीड़ित होगा तो उसे इलाज के लिये सरकारी अस्पताल जाने हेतु प्रेरित किये जाने का अधिकारियों सहित आमजन से आह्वान किया गया।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 हरिचरण सिंह, अपर मुख्य चिकितशाधिकारी, जिला मलेरिया अधिकारी एस0एन0 पाण्डेय सहित अन्य विभागीय अधिकारी गण व विद्यालय के शिक्षक आदि उपस्थित रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

RELATED BY