कजरी तीज , गणेश चतुर्थी त्यौहार और मोहर्रम के दृष्टिगत प्रशासन द्वारा की गई व्यापक समीक्षा, अधिकारियो और कर्मचारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Shareकुशीनगर। आज दिन रविवार को पुलिस कार्यालय में आगामी कजरी तीज ,गणेश चतुर्थी त्यौहार और मोहर्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी डॉ0 अनिल कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र...

कुशीनगर। आज दिन रविवार को पुलिस कार्यालय में आगामी कजरी तीज ,गणेश चतुर्थी त्यौहार और मोहर्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी डॉ0 अनिल कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र द्वारा कानून व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था तथा यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत व्यापक समीक्षा कर अधिकारियों कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

आगामी त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत ड्यूटी में लगे अधिकारी और कर्मचारीगण को जीवन रक्षक उपकरणो के साथ सतत डयूटी करने, मिश्रित आबादी वाले स्थानों पर लगे पुलिस बल को सतर्कता पूर्वक डयूटी करने व अवांछित तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखने हेतु निर्देश जारी किया गया। तथा प्रभारी यातायात को आने जाने वाले मार्गो, रूट डायवर्जन हेतु यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से बनाये रखने व सुरक्षा के दृष्टिगत लगे मोबाइल वाहनों को सतत निगरानी करने हेतु विशेष तौर से निर्देशित किया गया। तथा जनपदीय अभिसूचना इकाई को विशेष तौर पर संपूर्ण पर्व पर सतर्कता के साथ सुरक्षा के दृष्टिगत अवांछित व आपराधिक तत्वों पर निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

RELATED BY